विज्ञापन
This Article is From Sep 03, 2017

नीतीश की पार्टी को मंत्री मंडल में जगह नहीं मिलने का हुआ खुलासा, लालू ने बताई असली वजह

बिहार बीजेपी को इसकी भनक लग गई है इस कारण बीजेपी भी नीतीश कुमार पर भरोसा नहीं कर पा रही है.  

नीतीश की पार्टी को मंत्री मंडल में जगह नहीं मिलने का हुआ खुलासा, लालू ने बताई असली वजह
कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद से मिलते लालू यादव.
  • मोदी कैबिनेट विस्तार में जेडीयू को नहीं मिली जगह
  • लालू ने नीतीश कुमार को दिया जवाब
  • नीतीश कुमार को न शामिल करने का बताया कारण
पटना: राष्‍ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने नरेंद्र मोदी मंत्री मंडल में जनता दल यूनाइटेड को जगह नहीं दिए जाने के कारण का खुलासा किया है. लालू ने नीतीश कुमार पर काफी गंभीर आरोप लगाए हैं. लालू ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार में कांग्रेस विधायकों को तोड़ने में लगे हुए हैं. उनके स्‍पीकर यहां बैठे हुए हैं. कांग्रेस विधायकों को एडवांस में मंत्री पद का ऑफर दे दिया गया है. बिहार बीजेपी को इसकी भनक लग गई है इस कारण बीजेपी भी नीतीश कुमार पर भरोसा नहीं कर पा रही है.  

पढ़ें- नरेंद्र मोदी ने नीतीश को दिखाया 'ठेंगा', लालू ने कहा- नीतीश पर BJP को भरोसा नहीं

लालू ने कहा कि दो मंत्री बनाए जाने या एक मंत्री बनाए जाने की बात बिल्‍कुल बेमानी है. नीतीश कुमार खुद ही यह बात मीडिया से बता चुके हैं कि मंत्री पद को लेकर कोई नरेंद्र मोदी से कोई चर्चा नहीं हुई है. नीतीश खुद कह चुके हैं कि नरेंद्र मोदी ने उन्‍हें ठेंगा दिखा दिया है. लालू ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार को अपनी पार्टी के टूटने का डर बना हुआ है. इसलिए वो कांग्रेस से विधायकों को तोड़ने की जुगाड़ में हैं ताकि अपनी पार्टी को बचा सके.

यह भी पढ़ें : बिहार कांग्रेस के कई विधायकों के जेडीयू का दामन थामने की आशंका, सोनिया ने की बैठक

लालू ने कहा कि वो लालच में फंस गए हैं और कांग्रेस के 27 विधायकों को अपने साथ लाने के लिए जुगाड़ लगा रहे हैं. नीतीश दो नाव की सवारी कर रहे हैं इस कारण बीजेपी भी उनपर भरोसा नहीं कर रही है. 
VIDEO: लालू का हमला

फिलहाल बिहार में जेडीयू के पास 71, बीजेपी 53, आरजेडी 80 और कांग्रेस के पास 27 विधायक हैं. लालू ने कहा कि नीतीश कुमार पलटू हैं. वो बीजेपी से भी पलट जाएंगे. इसके लिए वे अपने साथ 110 विधायकों को लाकर बीजेपी को ठेंगा दिखाना चाहते हैं. मंत्री मंडल विस्‍तार के बाद एएनआई को दिए गए अपनी प्रतिक्रिया में लालू ने यह बात कही है.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lalu Prasad Yadav On NItish Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com