चुनावी रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) ने बुधवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी के गठन का ऐलान किया. बिहार की राजधानी पटना में हुए कार्यक्रम में हजारों की संख्या में राज्य भर से पहुंचे नेताओं के साथ प्रशांत किशोर ने राजनीतिक दल के गठन की घोषणा की. पार्टी के पहले कार्यकारी अध्यक्ष मनोज भारती को बनाया गया है. मनोज भारती विदेश सेवा में कार्य कर चुके हैं और बेहद पढ़े लिखे हैं. उन्होंने पहले आईआईटी से पढ़ाई की और बाद में IFS बने. मनोज भारती मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले हैं.
1988 में बने थे विदेश सेवा के अधिकारी
जन सुराज पार्टी के पहले कार्यकारी अध्यक्ष मनोज भारती साल 1988 में विदेश सेवा में शामिल हुए थे. बाद में वो भारत सरकार के विदेश मंत्रालय में सचिव बने. भारती कई देशों में राजदूत के तौर पर भी काम कर चुके हैं. डोनेशिया, यूक्रेन और बेलारूस में वो राजदूत बने थे. मनोज भारती कई भाषाओं के जानकार हैं. वे हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, फारसी के साथ-साथ बांग्ला, रूसी, बहासा, फ्रेंच भी जानते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

नेतरहाट स्कूल से कर चुके हैं पढ़ाई
प्रारंभिंक शिक्षा के बाद मनोज भारती का दाखिला नेतरहाट आवासीय विद्यालय में हो गया था. बाद में उन्होंने आईआईटी कानपुर से बीटेक (इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स) की डिग्री ली. आईआईटी दिल्ली से उन्होंने एमटेक करने के बाद यूपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल की.
मार्च 2025 तक बने रहेंगे अध्यक्ष
मनोज भारती को मार्च 2025 तक के लिए कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. संगठन चुनाव के बाद वो नियमित अध्यक्ष बनेंगे. उनका कार्यकाल 1 साल का होगा. प्रशांत किशोर ने उनका परिचय करवाते हुए कहा कि मनोज भारती दलित समुदाय से आते हैं उनके योग्यता और समर्पण के लिए उन्हें चुना गया है. प्रशांत किशोर ने कहा, 'हमारी पार्टी के संस्थापक सदस्यों का मानना था कि पहला अध्यक्ष दलित होना चाहिए. हालांकि, भारती की सामाजिक पृष्ठभूमि निर्णायक कारक नहीं थी. उन्हें उनके उज्ज्वल शैक्षणिक करियर और पेशेवर अनुभव जैसे अन्य गुणों के कारण चुना गया.'

अपने पहले संबोधन में मनोज भारती ने क्या कहा?
अपने पहले संबोधन में मनोज भारती ने नियुक्ति के लिए सबका आभार जताते हुए कहा कि उन्हें सीमित कार्यकाल मिला है. लेकिन वो पूरी क्षमता से काम करेंगे. उन्होंने कहा कि जो भी जिम्मेदारी मिली है उसपर वो खरा उतरेंगे. बताते चलें कि मनोज भारती के नेतृत्व में ही जन सुराज आने वाले दिनों में बिहार में कुछ सीटों पर होने वाले उपचुनाव में उतरने वाली है.
ये भी पढ़ें-:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं