विज्ञापन
This Article is From Sep 06, 2017

पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या पर आखिर क्या बोल गए लालू यादव, होने लगी निंदा

जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता नीरज कुमार ने पूछा कि पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में जब राजद के पूर्व सांसद  मो. शहाबुद्दीन के ख़िलाफ़ सीबीआई ने चार्जशीट दायर की तब लालू यादव ने उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई करने की जगह मौन साध लिया. 

पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या पर आखिर क्या बोल गए लालू यादव, होने लगी निंदा
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव.
  • बेंगलुरु में पत्रकार लंकेश की हत्या
  • लालू यादव ने ट्वीट कर की घटना की निंदा
  • लालू पर ट्वीट के बाद हुए हमले.
पटना: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या मंगलवार शाम हुई. उनकी हत्या के बाद पूरे देश की मीडिया में उनकी हत्या की खबरें सुर्खियां बन गई. आज देश के अलग अलग शहरों में उनकी हत्या के विरोद में प्रदर्शन हो रहे हैं. दिल्ली में भी प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के साथ कई संगठनों ने विरोध प्रदर्शन आयोजित किया. देश के अधिकांश राजनीतिक दल के नेताओं ने इसकी निन्दा की. स्वाभाविक हैं राजद अध्यक्ष लालू यादव ने भी निन्दा करने में देर नहीं की. यहाँ लालू यादव का ट्वीट ले लीजिए.
 
लेकिन लालू यादव को अंदाज़ा नहीं था कि ये ट्वीट उनकी आलोचना का आधार बन जाएगा. जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता नीरज कुमार ने पूछा कि पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में जब राजद के पूर्व सांसद  मो. शहाबुद्दीन के ख़िलाफ़ सीबीआई ने चार्जशीट दायर की तब लालू यादव ने उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई करने की जगह मौन साध लिया. 

यह भी पढ़ें : गौरी लंकेश हत्‍या: जावेद अख्‍तर ने कहा, 'अगर कुछ तरह के ही लोग मर रहे हैं तो कौन मार रहा है...'

सीबीआई ने पिछले महीने शहाबुद्दीन और उनके अन्य सहयोगियों के ख़िलाफ़ हिंदुस्तान के पत्रकार के पिछले साल हुई हत्या के मामले में चार्जशीट दायर किया तब लालू यादव ने कहा था कि कोई इस मामले में उन्हें सज़ा थोड़ी हुई है. हालांकि लालू यादव जब अपनी रैली के सम्बन्ध में सिवान गए थे तब उन्होंने खुले मंच से शहाबुद्दीन जी कह कर सम्बोधित किया था और स्वीकार किया था कि जेल में बन्द सिवान के चार बार सांसद रहे शहाबुद्दीन से उनकी बातचीत होती रहती थी. लेकिन गौरी लंकेश के मामले में शायद ही राजद अध्यक्ष को उम्मीद होगी कि उनकी इस मुद्दे पर आलोचना होगी. 
VIDEO: राहुल गांधी की प्रतिक्रिया.

हालांकि जब राज्य में महागठबंधन की सरकार थी तब शहाबुद्दीन, नीतीश कुमार और लालू के बीच तनाव के स्थायी कारण बन गए थे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lalu Yadav On Gauri Lankesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com