विज्ञापन
This Article is From Dec 06, 2018

उपेंद्र कुशवाहा ने NDA से अलग होने के दिए संकेत, कहा- 'याचना नहीं अब रण होगा, संघर्ष बड़ा भीषण होगा'

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी  (RLSP) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) अब बिहार में एनडीए (NDA) के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. इस बात का संकेत खुद कुशवाहा ने अपने पार्टी की बैठक में दिया.

उपेंद्र कुशवाहा ने NDA से अलग होने के दिए संकेत, कहा- 'याचना नहीं अब रण होगा, संघर्ष बड़ा भीषण होगा'
उपेंद्र कुशवाहा ने बीजेपी से अलग होने के दिए संकेत..
  • BJP,JDU पर बरसे उपेंद्र कुशवाहा
  • 'मंदिर की बात कर रही है बीजेपी'
  • 'असली मुद्दे भटकाए जा रहे हैं'
पटना: राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) अब बिहार में एनडीए (NDA) के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. इस बात का संकेत खुद कुशवाहा ने अपने पार्टी की बैठक में दिया. इस बात का संकेत खुद कुशवाहा ने अपने पार्टी की बैठक में दिया. मोतिहारी में उन्होंने कहा कि लोग हमारे भविष्य की रणनीति को लेकर आस लगाए बैठे हैं. उनको मैं साफ़ करना चाहता हूं कि सुलह-समझौता करने के उनके सभी प्रयासों को अब तक सफलता नहीं मिली है. इसलिए आने वाले दिनों में उन्होंने रामधारी सिंह दिनकर की एक कविता की पंक्तियां बोली कि 'अब याचना नहीं रण होगा संघर्ष बड़ा भीषण होगा.'

यह भी पढ़ें: BJP को 'वेट एंड वॉच' पड़ेगा महंगा? भाजपा को अल्टीमेटम दे बोले उपेंद्र कुशवाहा- रिस्पॉन्स अब तक ठीक नहीं

केंद्रीय मंत्रिमंडल में रहने के बावजूद अपने भाषण के दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने भाजपा पर मंदिर मुद्दे को लेकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि ये मुद्दा उठाकर जनता का ध्यान भटकाने का काम कर किया जा रहा है. उनके अनुसार सरकार और राजनीतिक दलों का ये काम नहीं कि कहां मंदिर या मस्जिद बने. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अगर मंदिर बनाना है तो उचित तरीक़े से बनाइये. ये देश संविधान से चलता है और संविधान धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत से चलता है. ये कहते हुए कुशवाहा ने एक बार फिर संकेत दिया कि वो अब इस मुद्दे पर भाजपा के ख़िलाफ़ जनता के बीच जाएंगे.

यह भी पढ़ें: उपेंद्र कुशवाहा ने रखी 25 सूत्रीय मांग, तो जदयू के प्रवक्ता बोले- वर्तनी और व्याकरण तो ठीक कर लेते

कुशवाहा के गुरुवार को दिए भाषण से साफ है कि उन्हें इस बात का आभास हो गया है कि भाजपा उनके साथ सुलह समझौते का प्रयास नहीं कर रही. उन्होंने ख़ुद भी माना कि उन्होंने कई प्रयास किए, लेकिन उसका कोई परिणाम नहीं निकला. हालांकि इसके किए उन्होंने बिहार भाजपा के नेताओं को जिम्मेदार माना जो उनके अनुसार नीतीश कुमार के सामने घुटने टेक चूके हैं. कुशवाहा ने बिहार भाजपा के नेताओं को जुमलेबाज करार दिया.

यह भी पढ़ें: अल्टीमेटम के बाद उपेंद्र कुशवाहा का भाजपा पर तंज- जब नाश मनुष्य पर छाता है तो पहले विवेक मर जाता है

आज के भाषण में कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी जमकर भड़ास निकाली. उन्होंने कहा कि अगले चुनाव में उनकी सरकार को उखाड़ फेंकना ही उनका लक्ष्य होगा. नीतीश कुमार की सरकार पर उन्होंने अपनी पुरानी बात दोहराई कि यहां शिक्षक रसोईया और विद्यालय भोजनालय हो गया हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में बदलाव के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं हैं. 

VIDEO: याचना नहीं अब रण होगा: उपेंद्र कुशवाहा 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Upendra Kushwaha, Upendra Kushwaha NDA, NDA
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com