इस आम बजट में बिहार पर खास तौर पर ध्यान दिया गया है. यही वजह है कि बिहार को लेकर कई तरह की घोषणाएं भी की गई है. कहा जा रहा है कि सूबे में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं और ये घोषणाएं उसी को ध्यान में रखकर भी की गई हैं. अगर इस बजट पर एक नजर डालें तो इनकम टैक्स के नए स्लैब में 12 लाख रुपये तक की आय में छूट देने के बाद सबसे रोचक घोषणाएं बिहार को लेकर ही हुई हैं. चलिए आहम आपको विस्तार से बताते हैं कि आखिर निर्मला दीदी ने इस बजट में बिहार को लेकर कौन-कौन से बड़े ऐलान किए हैं...
मिथिलांचल में पश्चिम कोशी नगर परियोजना के लिए मदद
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण के दौरान बिहार में पश्चमी कोशी नहर ईआरएम परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता देने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि मिथिलांचल में वेस्टर्न कोसी कैनाल के काम को आगे बढ़ाया जाएगा. इसका काम आगे बढ़ने से 50 हजार हेक्टेयर से अधिक जमीन पर खेती करने वाले किसानों को सीधे तौर पर फायदा होगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

बनाया जाएगा मखाना बोर्ड
वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि हम सब जानते हैं कि बिहार में मखाना की खेती खास तौर पर होती है. ऐसे में हमारी सरकार बिहार में एक मखाना बोर्ड की स्थापना करने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि मखानों का उत्पादन, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और विपणन में सुधार लाने के लिए बिहार में मखाना बोर्ड स्थापित किया जाएगा. इन कार्यकलापों में लगे लोगों को एफपीओ में संगठित किया जाएगा. यह बोर्ड मखाना किसानों को पथ-प्रदर्शन और प्रशिक्षण सहायता उपलब्ध कराएगा और यह सुनिश्चित करने के लिए भी कार्य करेगा कि उन्हें सभी संगत सरकारी योजनाओं के लाभ मिलें.
खाद्य प्रसंस्करण के लिए सहायता
निर्मला सीतारमण ने कहा कि ‘पूर्वोदय' में हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप, हम बिहार में राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमशीलता और प्रबंधन संस्थान स्थापित करेंगे. इस संस्थान से पूरे पूर्वी क्षेत्र में खाद्य प्रसंस्करण कार्यकलापों को पुरजोर बढ़ावा मिलेगा. इसकी वजह से किसानों के उत्पादों के मूल्य संवर्धन के माध्यम से उनकी आमदनी बढ़ेगी, और युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, उद्यमशीलता और रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे.

बनाया जाएगा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट
बजट घोषणाओं के तहत बिहार में ग्रीनफील्ड एयरपोर्टों की सुविधा प्रदान की जाएगी ताकि राज्य की भावी आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके. ये पटना एयरपोर्ट और बिहटा में ब्राउनफील्ड एयरपोर्ट की क्षमता के विस्तार के अलावा होंगे.
IIT का होगा विस्तार
निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण के दौरान आईआईटी की तैयारी कर रहे छात्रों को भी गुड न्यूज दी है. उन्होंने कहा कि पटना IIT की क्षमताओं में और इजाफा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में छात्रों की संख्या में 100 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जो विगत 10 वर्षों में 65,000 से बढ़कर 1.35 लाख हो गई है. वर्ष 2014 के पश्चात शुरू की गई 5 आईआईटी में अतिरिक्त बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाएगा ताकि 6,500 और छात्रों के लिए शिक्षा को सुविधाजनक बनाया जा सके.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं