विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2018

तेजस्वी का फिर हमला: 2019 में बीजेपी की सरकार बनी तो राम की जगह पीएम मोदी का मंदिर होगा

तेजस्वी यादव ने कहा कि 2019 में अगर पीएम मोदी जीतते हैं तो राम की जगह मोदी के मंदिर बनेंगे. 

तेजस्वी का फिर हमला: 2019 में बीजेपी की सरकार बनी तो राम की जगह पीएम मोदी का मंदिर होगा
तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)
पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी और पीएम मोदी पर हमला बोलने का एक भी मौका हाथ से नहीं जाने देते. 2019 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अभी से ही बयानबाजियों का दौर जारी और हर नेता अपने विरोधियों पर हमले कर रहा है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने कहा कि 2019 में अगर पीएम मोदी जीतते हैं तो राम की जगह मोदी के मंदिर बनेंगे. 

'मोदी बनाम कौन' पूछने वालों को तेजस्वी यादव का जवाब

शनिवार को तेजस्वी यादव ने एक ट्वीट कर पीएम मोदी और भाजपा को निशाने पर लिया और संविधान को खत्म करने का आरोप लगाया. तेजस्वी ने ट्वीट किया ' भाजपा का एक ही मकसद है. सामंती राजा की तरह राज करो, सबको गुलाम बना कर रखो, विरोधियों को प्रताड़ित करो और आरएसएस के मनुवादी एजेंडा को लागू करो. 2019 में गलती से भी भाजपा की सरकार बनती है तो ये लोग बाबा साहेब के संविधान को समाप्त कर देंगे. राम की जगह मोदी का मंदिर बना देंगे.' बता दें कि तेजस्वी यादव ने इससे पहले सीएम नीतीश कुमार और योगी के मुलाकात को लेकर भी हमला बोला था. बिहार दौरे पर गए योगी आदित्यनाथ की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात को लेकर तेजस्वी यादव ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, "नीतीश जी लाख कोशिश कर लें, हम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को बिहार में जहर नहीं उगलने देंगे और ना ही सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने देंगे. नीतीश जी, बिष्ट साहब को बता दीजिएगा, बिहार गुरु गोविंद सिंह, माता सीता, बुद्घ और महावीर की धरती है. यहां नफरती गुंडागर्दी नहीं चलेगी." 

तलाक की अर्जी देने के बाद घर वापस नहीं आए तेज प्रताप, जेडीयू प्रवक्ता ने दी तेजस्वी यादव को यह नसीहत

तेजस्वी यहीं नहीं रूके. एक अन्य ट्वीट में उन्होंने योगी आदित्यनाथ और नीतीश की तस्वीर के साथ लिखा, "खूब जमेगा रंग जब अयोध्या की तस्वीर थाम बैठेंगे दो यार. एक तरफ सत्ताधारी चाचा पलटूराम. दूसरी तरफ अनिष्टकारी नाम बदलूराम."

VIDEO:  तेजस्वी यादव बोले, चुनाव नतीजों से लोगों के गुस्से का पता लगता है

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejashwi Yadav, PM Modi, Ram Temple, BJP, Rss
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com