विज्ञापन
This Article is From Jul 03, 2018

तेजप्रताप ने फेसबुक पर लिखा- काफी दबाव में हूं राजनीति छोड़ दूंगा, फिर पोस्ट किया डिलीट

तेजप्रताप ने सोमवार की शाम अपने फेसबुक वॉल पर लिखा कि उनकी पार्टी के ही कई लोग उनके विरुद्ध अफवाह फैला रहे हैं.

तेजप्रताप ने फेसबुक पर लिखा- काफी दबाव में हूं राजनीति छोड़ दूंगा, फिर पोस्ट किया डिलीट
तेज प्रताप यादव (फाइल फोटो)
  • तेज प्रताप ने दी राजनीति छोड़ने की धमकी
  • उन्होंने फेसबुक पर लिखी राजनीति छोड़ने की बात
  • बाद में उन्होंने यह पोस्ट डिलीट कर भाजपा पर आरोप लगाया
पटना: आरजेडी प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप ने अपने खिलाफ किए जा रहे दुष्प्रचार और अफवाहों से तंग आकर राजनीति छोड़ने की बात कही है. तेजप्रताप ने सोमवार की शाम अपने फेसबुक वॉल पर लिखा कि उनकी पार्टी के ही कई लोग उनके विरुद्ध अफवाह फैला रहे हैं, उन्होंने आगे लिखा कि राजद के नेता ओम प्रकाश यादव उर्फ भुट्टू और विधान पार्षद सुबोध राय गलत अफवाह फैला रहे हैं. इन आरोपों से मर्माहत तेजप्रताप ने आगे लिखा, "जब मैं इसकी शिकायत अपनी मां से करता हूं तो मुझे ही डांट पड़ जाती है. इस कारण मैं काफी दबाव में हूं." 

यह भी पढ़ें: जेडीयू ने तेजस्वी को पत्र लिखकर पूछा- आरजेडी में असामाजिक तत्व कौन हैं



तेजप्रताप ने लिखा कि जब वह महुआ विधानसभा में चाय पार्टी के लिए पहुंचे तो वहां के कार्यकर्ताओं ने उनसे कहा कि ओम प्रकाश यादव उर्फ भुट्टटू और एमएलसी सुबोध राय गलत अफवाह उड़ाकर उनकी छवि धूमिल कर रहे हैं. उन्होंने लिखा, "इन दोनों ने मेरे बारे में ऐसे-ऐसे शब्द कहे जो मैं नहीं बता सकता. लोगों की मांग थी कि इन दोनों को पार्टी से बाहर किया जाए. " उन्होंने लिखा कि वह इन वजहों से काफी दबाव में हैं और अगर ऐसा ही रहा तो राजनीति छोड़ देंगे. अपने फेसबुक पोस्ट के कुछ देर बाद तेजप्रताप ने इसे डिलीट कर दिया और बीजेपी पर अपने अकाउंट को हैक करने का आरोप लगाया.
 
tej pratap

यह भी पढ़ें: तेजप्रताप से मनमुटाव पर तेजस्‍वी यादव ने किया इनकार, कहा- वह सिर्फ मेरे बड़े भाई नहीं, मेरे मार्गदर्शक भी

बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप ने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने उनका फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया है. दरअसल, तेजप्रताप के फेसबुक प्रोफाइल में पहले लिखा गया कि अब मैं राजनीति नहीं करूंगा. एक लंबे चौड़े पोस्ट में कई बातें लिखी गईं. ये पोस्ट वायरल होने के बाद तेजप्रताप ने अपने अकाउंट के हैक होने की बात लिखी. तेजप्रताप ने फेसबुक के बाद ट्विटर पर भी लिखा कि दोस्तों आज फिर चाचा ने बीजेपी के साथ मिलकर हमें तोड़ने की कोशिश की. मेरे फेसबुक आईडी को हैक किया गया है और एक पोस्ट करके परिवार में फूट डालने की कोशिश की गई.

VIDEO: RJD में तेजस्वी Vs तेज प्रताप? : वर्चस्व को लेकर मची लड़ाई
उल्लेखनीय है कि अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले तेजप्रताप रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र महुआ पहुंचे थे. उन्होंने लोगों से मुलाकात की थी और 'चाय पर चर्चा' कर समस्याएं को सुनी थी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tej Pratap Yadav, Bihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com