बिहार विधानसभा में तेज प्रताप यादव का ड्रामा
- बीते कुछ समय से बिहार से बाहर चल रहे थे तेज प्रताप
- पत्नी से तलाक की अर्जी भी दाखिल कर चुके हैं तेज प्रताप
- तेज प्रताप ने तलाक की अर्जी से बोलने से किया इनकार
पटना:
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के परिवार के अंदर चल रही खींचतान अब खुलकर सामने आने लगी है. इसकी एक झलक शुक्रवार को बिहार विधानसभा में उस वक्त दिखा जब विधानसभा सत्र के आखिरी दिन लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) सत्र के दौरान अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) और मां राबड़ी देवी (Rabri Devi)से मिलने से बचते दिए. खास बात यह है कि तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) तीन नवंबर को अपनी पत्नी से तलाक की अर्जी दाखिल करने के बाद से ही अपने परिवार से दूरी बनाकर चल रहे हैं. पत्नी ऐश्वर्या के साथ तलाक के मामले को लेकर लंबे समय से बिहार से बाहर रह रहे तेजप्रताप यादव इस सत्र में पहली बार शुक्रवार को विधानसभा पहुंचे थे.
यह भी पढ़ें: तलाक की अर्जी वापस लेने की अटकलों के बीच कोर्ट पहुंचे तेजप्रताप ने दिया यह बयान...
बिहार विधानसभा सत्र के अंतिम दिन जब तेजप्रताप यादव विधानसभा पहुंचे, तो सबकी नजर उन पर ही टिकी रही. विधानसभा सत्र के आखिरी दिन और सत्र में पहली बार पहुंचे तेज प्रताप यादव सदन स्थगित होने पर तुरंत ही निकल गए. हालांकि, निकलने के दौरान तेजप्रताप यादव ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला. सदन में भाग लेने पहुंचे तो तेज प्रताप का एक अलग ही रंग दिखा.
यह भी पढ़ें: तलाक पर लालू यादव से बातचीत के बाद अब तक घर नहीं पहुंचे तेजप्रताप यादव
तेज प्रताप यादव आज धोती और कुर्ता में दिखे. वह काले रंग की चप्पल में थे और माथे पर यू आकार का एक तिलक. इस दौरान उन्होंने सदन में हंगामे की वजह से सरकार पर निशाना साधा. जब सदन स्थगित होने के बाद तेजप्रताप यादव बाहर निकले तो पत्रकारों ने सवालों के बौछार किए. हालांकि, तेज प्रताप ने कई सवालों के जवाब तो नहीं दिए, मगर नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा था कि बिहार में बवाल मचा हुआ है.
VIDEO: साइकिल रैली में गिर पड़े तेज प्रताप यादव.
दरअसल, पत्रकारों ने पूछा था कि सदन में हंगामा ऐसे ही चलते रहेगा या फिर कुछ काम होगा. आगे तेजप्रताप ने कहा कि उनकी पार्टी के लोग जनता के सवालों को उठा रहे हैं. साथ ही सरकार की खामियों को उजागर कर रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Tej Pratap Avoids Brother Tejashwi, Bihar Assembly