विज्ञापन
This Article is From Apr 18, 2018

लालू यादव की गैर मौजूदगी में ऐश्वर्या राय की तेजप्रताप से हुई सगाई, देखें तस्वीरें

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रहे तेजप्रताप यादव की सगाई पटना में ऐश्‍वर्या के साथ सगाई हुई है.

लालू यादव की गैर मौजूदगी में ऐश्वर्या राय की तेजप्रताप से हुई सगाई, देखें तस्वीरें
तेजप्रताप यादव की ऐश्‍वार्या के साथ पटना के होटल में हो रही है सगाई
  • पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रहे तेजप्रताप यादव की सगाई आज
  • पटना के एक होटल में होगी सगाई
  • लालू प्रसाद यादव शामिल नहीं होंगे
पटना: आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव के घर जल्द ही शहनाई बजने जा रही है. लालू के बड़े बेटे और बिहार सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव की आज पटना के मौर्या होटल में सगाई हो गई है. इसे लेकर लालू के आवास पर काफ़ी चहल-पहल है. हालांकि लालू इस समारोह में शिरकत नहीं कर पाएंगे. वो चारा घोटाले में सज़ा काट रहे हैं और फ़िलहाल एम्स में उनका इलाज चल रहा है.  आपको बता दें कि पिछले साल राबड़ी देवी ने संस्कारी बहू की खोज वाली बात कही थी.

ऐश्वर्या राय तेजप्रताप की हमसफ़र बनने जा रही हैं जो बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा राय की पोती और पूर्व मंत्री चंदि्रका राय की बेटी हैं. ऐश्वर्या दिल्ली के मिरांडा हाउस कॉलेज से ग्रेजुएट और अमेठी यूनिवर्सिटी से एमबीए की हुई हैं. 12 मई को दोनों सात फेरे लेंगे.

लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अगले महीने कर रहे हैं शादी: सूत्र
 
tej pratap yadav
तेजप्रताप यादव की ऐश्‍वर्या के साथ पटना में हो रही है सगाई 

आपको बता दें कि तेज प्रताप यादव ने कहा था कि वह अपने परिवार वालों की मर्जी से ही शादी करेंगे. कुछ समय पहले जब मीडिया ने तेज प्रताप यादव से शादी को लेकर सवाल किया था, जिसके जवाब में उन्होंने कहा था कि सुशील मोदी ही उनके लिए लड़की ढूंढ कर लाएंगे. उन्होंने कहा था कि सुशील मोदी लड़की चून कर लाएंगे और उनके परिवार वालों को पसंद आएगा तो वह शादी करेंगे. 
 
tejashwi yadav

लालू प्रसाद यादव इस सगाई समारोह में शामिल नहीं हो सकेंगे क्‍योंकि वह इस समय चारा घोटाले मामले में सजा मिलने के बाद से जेल में बंद हैं और अभी इलाज के लिए उन्‍हें दिल्‍ली के एम्‍स अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. 

VIDEO: सुशील मोदी के घर में घुसकर उन्हें मारूंगा : तेजप्रताप
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Tej Pratap, Aishwarya Rai, Tej Pratap Engagement, Patna
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com