जदयू के प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि शरद अब भी पार्टी में लौट सकते हैं......
पटना:
जदयू ने सोमवार को कहा कि शरद यादव स्वेच्छा से पार्टी से बाहर चले गए और इसमें दरार के उनके दावे से इंकार करते हुए जोर दिया कि प्रत्येक पदाधिकारी और सभी विधायक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ हैं . भाजपा के साथ हाथ मिलाने के फैसले का विरोध करने पर पार्टी ने यादव पर अपना हमला तेज कर दिया है . पार्टी ने कथित दल विरोधी गतिविधियों के आरोप में राज्य में उन 21 नेताओं को निलंबित कर दिया जो कि यादव के वफादार माने जाते हैं .
जदयू के प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि यादव अब भी पार्टी में लौट सकते हैं लेकिन अगर वह 27 अगस्त को राजद प्रमुख लालू प्रसाद की रैली में गए तो उसके लिए यह ‘‘बेकार’’ होगा. उन्होंने दावा किया कि 98 प्रतिशत पदाधिकारी, 100 प्रतिशत विधायक और 75 प्रतिशत राज्य समितियां कुमार के साथ है जो कि पार्टी अध्यक्ष भी हैं . उन्होंने यादव के 14 राज्य इकाइयों के समर्थन के दावे को भी खारिज कर दिया .
पढ़ें: शरद यादव अभी भी जेडीयू में वापस आ सकते हैं, बशर्ते...
VIDEO : शरद यादव का रास्ता आरजेडी तक जाता है- केसी त्यागी
हालांकि, यादव के प्रति थोड़ा सुर नरम करते हुए कहा कि उन्होंने समाजवाद के लिए काफी 'कुर्बानी' दी है और अगर वह वापस आते हैं तो बड़े भाई की तरह उनका सम्मान होगा. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "पार्टी में दरार नहीं है. यह नीतीश कुमार के लिए एकजुट है, जैसा पहले था . एक या दो नेता जाते हैं तो पार्टी नहीं टूटती ...जहां तक शरदजी की बात है उन्होंने स्वेच्छा से पार्टी छोड़ दी."
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं