विज्ञापन
This Article is From Apr 08, 2017

सासाराम : पीएचईडी का कैशियर 27 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार

सासाराम : पीएचईडी का कैशियर 27 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर
सासाराम: बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने शुक्रवार को रोहतास जिले के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) के एक कैशियर (खजांची) को 27 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया. ब्यूरो के एक अधिकारी ने बताया कि सासाराम थाना के गोरक्षणी गांव निवासी अनिल कुमार आर्य ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में शिकायत की थी कि किए गए कार्यो के एवज में भुगतान के लिए कैशियर शारदा चौधरी रिश्वत की मांग कर रहे हैं.

शिकायत की सत्यता जांचने के बाद ब्यूरो ने एक दल का गठन कर दिया. पूर्व निर्धारित समय के अनुसार आर्य शुक्रवार को सासाराम के धर्मशाला मुहल्ला स्थित पीएचईडी कार्यालय में जब चौधरी को बतौर रिश्वत 27 हजार रुपये दे रहे थे, उसी वक्त ब्यूरो दल ने कैशियर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद भ्रष्टाचार के आरोपी कैशियर को पटना ले जाया गया.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sasaram, PHED, Cashier, Bribe, Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com