विज्ञापन
This Article is From Nov 28, 2017

अब बिहार में भी रिलीज नहीं होगी 'पद्मावती', सीएम नीतीश ने कहा- भंसाली सभी पक्षों को करें संतुष्ट

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ-साफ कहा है कि अब बिहार में भी संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' उस समय तक रिलीज़ नहीं होगी, जब तक भंसाली सभी पक्षों को संतुष्ट नहीं कर देते.

अब बिहार में भी रिलीज नहीं होगी 'पद्मावती', सीएम नीतीश ने कहा- भंसाली सभी पक्षों को करें संतुष्ट
  • बिहार में भी भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' नहीं रिलीज़ होगी.
  • नीतीश ने भंसाली से कहा, सभी पक्षों को संतुष्ट करें
  • लालू भी 'पद्मावती' पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग का समर्थन कर चुके हैं.
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ-साफ कहा है कि अब बिहार में भी संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' उस समय तक रिलीज़ नहीं होगी, जब तक भंसाली सभी पक्षों को संतुष्ट नहीं कर देते. दरअसल, BJP विधायक नीरज कुमार बबलू ने नीतीश कुमार से मिलकर फिल्म की रिलीज़ रोकने की मांग की थी. मंगलवार सुबह विधानसभा परिसर में भी नीरज ने 'पद्मावती' के खिलाफ विरोध व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी भी की थी.

पढ़ें: संजय लीला भंसाली के साथ बिहार में मारपीट हुई होती तो जंगलराज कहकर बदनाम करते : लालू-तेजस्वी

नीतीश कुमार का यह रुख निश्चित रूप से चौंकाने वाला है, लेकिन माना जाता है कि वह इस मुद्दे पर किसी विवाद में नहीं फंसना चाहते, इसलिए उन्होंने फिल्म के निर्देशक से सभी पक्षों को जिन-जिन बिंदुओं पर शिकायत है, समाधान या संतुष्ट करने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि जब सभी लोग भंसाली की सफाई से संतुष्ट होंगे, तब 'पद्मावती' को बिहार में रिलीज़ करने में उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी.

वैसे, इससे पहले RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव भी 'पद्मावती' पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग का समर्थन कर चुके हैं.

VIDEO: फिल्‍म 'पद्मावती' पर खिंची तलवारें ​
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Padmavati, Nitish Kumar, Bihar, Sanjay Leela Bhansali, Film Release
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com