विज्ञापन
This Article is From Jul 27, 2017

नीतीश कुमार के शपथग्रहण पर तीखी प्रतिक्रियाएं : राहुल गांधी ने कहा- स्वार्थ है यह, अखिलेश यादव ने ली चुटकी

बिहार का सियासी चेहरा पिछले कुछ ही घंटो में बहुत तेजी से बदल गया. दिग्गजों ने सोशल मीडिया वेबसाइट पर कुछ ऐसी दी प्रतिक्रिया...

नीतीश कुमार के शपथग्रहण पर तीखी प्रतिक्रियाएं : राहुल गांधी ने कहा- स्वार्थ है यह, अखिलेश यादव ने ली चुटकी
नीतीश कुमार के शपथग्रहण पर पीएम मोदी ने दी बधाई, अखिलेश ने ली चुटकी, राहुल कसमसाए
  • पिछले कुछ घंटों में बिहार की राजनीति ने ले ली करवट
  • राहुल गांधी ने कहा- यह स्वार्थ है, दिग्विजय ने कहा- धिक्कार है
  • पीएम मोदी ने नीतीश कुमार व सुशील मोदी को बधाई दी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: बिहार का सियासी चेहरा पिछले कुछ ही घंटो में बहुत तेजी से बदल गया. बीजेपी की मदद से बिहार में नीतीश कुमार छठी बार पर मुख्यमंत्री बने हैं. महागठबंधन की सरकार से इस्तीफ़े के तुरंत बाद नीतीश कुमार को बीजेपी का साथ मिल गया और उन्होंने गुरुवार सुबह ही दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली. किसी ने उनके इस कदम को राजनीति का मास्टरस्ट्रोक कहा किसी ने इसे मौकापरस्ती कहा. यहां तक कि माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर उत्तर प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव ने भी चुटकी ली. दिलचस्प बात यह है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार और सुशील मोदी को बधाई दी है.

आइए एक नजर में जानें किस दिग्गज ने किन शब्दों में दी अपनी प्रतिक्रिया : 

यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने सीधे नीतीश कुमार पर ताना कसते हुए ट्विटर पर लिखा- ना ना करते, प्यार तुम्हीं से कर बैठे, करना था इंकार मगर इक़रार तुम्हीं से कर बैठे.  कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने बिहार के घटनाक्रम को लेकर ट्वीट किया- एक बार फिर से बिहार में राज्यपाल ने सरकारिया कमीशन और सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन किया है. Single largest party RJD को मौका नहीं दिया गया है. BJP का प्रजातंत्र में विश्वास ना पहले था ना अब है. इस कृत्य के लिए धिक्कार है.
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बेहद उदासीन स्वरों में अफसोस जताया. उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान की राजनीति में यही प्रॉब्लम है. अपने स्वार्थ के लिए कुछ भी कर जाते हैं. उन्होंने कहा, "मैं पहले ही जान गया था कि यह (महागठबंधन) ज़्यादा देर तक नहीं चल पाएगा... हिन्दुस्तान की राजनीति की यही समस्या है कि राजनेता स्वार्थ के लिए कुछ भी कर जाते हैं... जो जनादेश मिला था, वह सांप्रदायिकता के खिलाफ था, लेकिन अब..

अपने ऊपर उठ रहे सवाल के बीच नीतीश कुमार  ने पत्रकारों से कहा कि मेरी जवाबदेही बिहार के प्रति है और मैं वक्त आने पर सभी को जवाब दूंगा. शपथग्रहण के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि मैंने बिहार के हित में फैसला लिया है.

वहीं, नीतीश और सुशील मोदी के शपथ ग्रहण के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके दोनों को बधाई दी है.




नीतीश ने गुरुवार को इस्तीफे के बाद कहा था कि सरकार के कामकाज के दौरान बीच में जो चीजें (भ्रष्‍टाचार के मामले) उभरकर सामने आईं, उस माहौल में मेरे लिए काम करना मुश्किल हो रहा था. हमारी लालू जी से भी बातचीत हुई थी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com