बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
पटना:
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शत प्रतिशत लाभार्थियों को आधार कार्ड सिडिंग करने का आज निर्देश दिया. मुख्यमंत्री आवास पर खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान उक्त निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सिडिंग होने के वितरण में पारदर्शिता और दोहराव से बचा जा सकेगा. राशनकार्ड बनाना एक सतत कार्य है जो हमेशा चलता रहता है. उन्होंने कहा कि खाद्यान्न के उठाव से लेकर वितरण तक सभी चरणों पर सुनवाई की आवश्यकता है. उठाव से लेकर पीडीएस तक पहुंचने में प्रयुक्त जीपीएस को और दुरुस्त करने की जरुरत है. उन्होंने मिनट टू मिनट वाहन के परिचालन का सुक्ष्मता से अनुश्रवण करने का निर्देश दिया.
उन्होंने कहा कि तकनीकी का अधिक से अधिक प्रयोग किया जाये. सॉफ्टवेयर का भी भाषा विकास करें जिससे जीपीएस पर और भी अच्छे ढंग से निगरानी रखी जा सके. प्रखण्डों में बने काउंटरों पर राशन कार्ड के लिए आवेदन लिए जाये. 30 दिन के अंदर जांचोपरांत उसी काउंटर से आवेदनकर्ता को राशनकार्ड उपलब्ध कराये जाएंगे.
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि नया राशन कार्ड बनने पर पुराना नाम काटना अनिवार्य है. यह सुनिश्चित किया जाये कि नये नाम आने पर या नाम बदले जाने पर पुराने नाम हटाने का काम प्रभावी ढंग से काम करे. खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का सामाजिक अंकेक्षण कराने के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने मनरेगा की भांति समिति बनाकर सामाजिक अंकेक्षण की बात कही.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Nitish Kumar, Aadhaar Cards, Ration Cards, Food And Civil Supplies Department, Bihar