विज्ञापन
This Article is From Aug 23, 2018

मुजफ्फरपुर बालिका गृह रेप कांड : जांच कर रहे CBI के SP का तबादला, तेजस्वी ने साधा नीतीश पर निशाना

मुजफ्फरपुर बालिका गृह रेप कांड की जांच कर रहे सीबीआई के एसपी जेपी मिश्र के तबादले पर विपक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजनीतिक हस्तक्षेप को कारण बताया है.

मुजफ्फरपुर बालिका गृह रेप कांड : जांच कर रहे CBI के SP का तबादला, तेजस्वी ने साधा नीतीश पर निशाना
मुजफ्फरपुर बालिका गृह रेप कांड का आरोपी ब्रजेश ठाकुर.(फाइल फोटो)
पटना: बिहार के बहुचर्चित मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन शोषण कांड की जांच कर रहे सीबीआई के एसपी जेपी मिश्र के तबादले पर राजनीति गरमा गई है. विपक्ष का आरोप है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण ही एसपी का ट्रांसफर हुआ है.पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने एसपी के हटाने पर सवाल खड़े किए हैं. जेपी मिश्रा को हटाकर पटना में स्थानीय डीआइजी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है, वहीं उनकी जगह लखनऊ में सीबीआई के एसपी देवेंद्र सिंह को अतिरिक्त जिम्मेदारी के तौर पर इस केस की जांच का जिम्मा मिला है.

मुजफ्फरपुर बालिका गृह रेप कांड: पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के घरों पर CBI का छापा

मुजफ्फरपुर के बालिका गृह में बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना की जांच कोर्ट की मॉनिटरिंग में हो रही है. सवाल उठ रहे हैं कि क्या कोर्ट को अंधेरे में रखकर तबादला कर दिया गया. तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर एसपी के ट्रांसफर को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. उन्होंने लिखा-बिहार के गवर्नर के बाद अब नीतीश कुमार को सीबीआई के एसपी का ट्रांसफर मिला है. वह पटना हाई कोर्ट में बालिका गृह कांड की प्रगित रिपोर्ट पेश करने वाले थे, मगर अब जांच 'पटना सर' के पास पहुंच गई, जिसका जिक्र ब्रजेश ठाकुर की डायरी में है.
 
मुजफ्फरपुर बालिका गृह रेप कांड: आरोपी ब्रजेश ठाकुर बोला- कांग्रेस से चुनाव लड़ने वाला था, इसलिए ऐसा हुआ

वही जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि केस की जांच की निगरानी पटना हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट दोनों के स्तर से चल रही है. अगर तेजस्वी यादव को अपनी बात में दम लगता है तो वह अगली सुनवाई के दौरान वकील के जरिए कोर्ट के सामने मामला ला सकते हैं. कोर्ट को लगेगा तो वह एसपी जेपी मिश्र का तबादला रोक सकती है.

बता दें कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह में पिछले दिनों 34 बच्चियों से दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी. बाद में कई बच्चियों ने संचालक ब्रजेश ठाकुर पर दरिंदगी के आरोप लगाए थे. मुजफ्फरपुर का यह मामला राष्ट्रीय सुर्खियों में रहा. बिहार ही नहीं देश की राजनीति को गरमा देने वाले इस मामले की जांच फिलहाल सीबीआई के हवाले है. आरोपी ब्रजेश ठाकुर से पति के संबंधों का मामला उछलने पर समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा को बीते दिनों इस्तीफा भी देना पड़ा था.मंजू वर्मा के पति चंद्रेश्वर वर्मा को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे.

मुजफ्फरपुर बालिका गृह रेपकांड : मंत्री मंजू वर्मा बोलीं- हां , मेरे पति ब्रजेश ठाकुर से बात करते थे...

VIDEO:मंजू वर्मा पर आर्म्स एक्ट का केस दर्ज


 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Muzaffarpur Shelter Home Rape Case, Muzaffarpur Shelter Home Rape Case Accused Brajesh Thakur, Cbi Sp Jp Mishra Transferred, Nitish Kuamar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com