बिहार सरकार की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा की फाइल फोटो.
- पूर्व मंत्री मंजू वर्मा काफी दिनों से फरार हैं.
- सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई थी फटकार.
- पुलिस झारखंड और बिहार में कर रही छापेमारी.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:
मुजफ्फरपुर बालिका गृहकांड मामले में बिहार की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा को पकड़ने के लिए बिहार पुलिस झारखंड और बिहार की कई जगहों पर छापेमारी कर रही है. इस मामले में जांच के लिए छापेमारी के दौरान सीबीआई को मंजू वर्मा के घर से कारतूस मिले थे. मंजू वर्मा काफी दिनों से फरार है, जिसको लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को फटकार लगाई थी. सुप्रीम कोर्ट ने मंजू वर्मा की गिरफ्तारी न होने पर बिहार के DGP को तलब किया था. दूसरी तरफ, सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के अन्य शेल्टर होम के खिलाफ कार्रवाई न करने को लेकर राज्य के मुख्य सचिव को भी तलब किया था.
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के गायब होने की बात कह क्या बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को गुमराह किया ?
पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को समय पर चार्जशीट दाखिल करने के लिए कहा था, जिससे कि आरोपी जमानत न ले सके. बिहार पुलिस को पूर्व मंत्री मंजू वर्मा की खोज खबर न होने पर सुप्रीम कोर्ट ने हैरानी जताते हुए कहा था कि 'ऑल इज नॉट वेल इन बिहार'. सुप्रीम कोर्ट में अब इस मामले पर अगली सुनवाई 27 नवंबर को होगी.
मुजफ्फरपुर कांड: बिहार सरकार ने कहा- हमें नहीं पता मंजू वर्मा कहां हैं, तो सुप्रीम कोर्ट बोला- अजीब बात है, ऑल इज़ नॉट वेल
बता दें, मुजफ्फरपुर बालिका गृह रेप कांड में करीब 34 बच्चियों के साथ रेप की पुष्टि हुई थी. इसके बाद मंजू वर्मा के पति पर भी आरोपी ब्रजेश ठाकुर के साथ संपर्क रखने की वजह से गाज गिरी थी. मंजू वर्मा को बिहार सरकार से इस्तीफा देना पड़ा था.
(इनपुट-एएनआई)
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार
सोमवार को मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि ये चौंकाने वाली बात है कि मंजू वर्मा को तलाश नहीं किया जा सका. कोर्ट ने कहा कि कमाल है, किसी को ये नहीं पता कि पूर्व मंत्री हैं कहां? मुजफ्फरपुर बालिका गृहकांड मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने यह बात कही.Bihar Police conducting raids at several locations in Bihar & Jharkhand trying to arrest absconding former Bihar Minister Manju Verma, in connection with cartridges found at her residence during CBI raid in Muzaffarpur shelter home case.
— ANI (@ANI) November 15, 2018
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के गायब होने की बात कह क्या बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को गुमराह किया ?
पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को समय पर चार्जशीट दाखिल करने के लिए कहा था, जिससे कि आरोपी जमानत न ले सके. बिहार पुलिस को पूर्व मंत्री मंजू वर्मा की खोज खबर न होने पर सुप्रीम कोर्ट ने हैरानी जताते हुए कहा था कि 'ऑल इज नॉट वेल इन बिहार'. सुप्रीम कोर्ट में अब इस मामले पर अगली सुनवाई 27 नवंबर को होगी.
मुजफ्फरपुर कांड: बिहार सरकार ने कहा- हमें नहीं पता मंजू वर्मा कहां हैं, तो सुप्रीम कोर्ट बोला- अजीब बात है, ऑल इज़ नॉट वेल
बता दें, मुजफ्फरपुर बालिका गृह रेप कांड में करीब 34 बच्चियों के साथ रेप की पुष्टि हुई थी. इसके बाद मंजू वर्मा के पति पर भी आरोपी ब्रजेश ठाकुर के साथ संपर्क रखने की वजह से गाज गिरी थी. मंजू वर्मा को बिहार सरकार से इस्तीफा देना पड़ा था.
(इनपुट-एएनआई)
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं