विज्ञापन

बाहर दूध का कैरेट, अंदर तहखाने में दारू की बोतलें... बिहार में शराब तस्करी का शातिर तरीका देख पुलिस भी हैरान

आरोपी उत्तर प्रदेश से शराब लेकर बगहा क्षेत्र में सप्लाई करने आ रहे थे. पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आने की उम्मीद है, जिससे पूरे तस्करी नेटवर्क का बड़ा खुलासा हो सकता है.

बाहर दूध का कैरेट, अंदर तहखाने में दारू की बोतलें... बिहार में शराब तस्करी का शातिर तरीका देख पुलिस भी हैरान
गंडक के रास्ते आ रही शराब की बड़ी खेप पकड़ी

बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू हुए कई साल बीत गए, लेकिन शराब तस्करों और पुलिस के बीच ‘डाल-डाल, पात-पात' का खेल आज भी जारी है. ताज़ा मामला बिहार के बगहा से सामने आया है, जहां शराब माफियाओं ने कानून को चकमा देने के लिए ऐसा फिल्मी खेल रचा कि पुलिस भी दंग रह गई. ब्लू रंग की एक साधारण दिखने वाली पियाजो मालवाहक टेम्पू के अंदर गुप्त तहखाना बनाकर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब छुपाई गई थी. रेहुआ चेकपोस्ट पर जैसे ही पुलिस ने गाड़ी रोकी और तलाशी ली, तहखाने से 35 कार्टून विदेशी शराब बरामद हुई और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

गुप्त तहखाने में छिपा रखी थी शराब

दरअसल ,नदी थाना क्षेत्र के नारायणी गंडक नदी स्थित रेहुआ चेकपोस्ट पर पुलिस नियमित वाहन जांच कर रही थी. इसी दौरान एक ब्लू रंग की पियाजो तीन चक्का मालवाहक गाड़ी पर शक हुआ. पुलिस ने जब गाड़ी को रोककर गहन तलाशी ली, तो उसके अंदर बने गुप्त तहखाने से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई.

तस्करों ने बेहद शातिर तरीके से शराब छुपाई थी, ताकि पुलिस को भनक तक न लगे. लोडिंग पियाजो में बाहर से दूध के कैरेट लगाकर रखे गए थे, इसके बाद उसमें अंदर तहखाना बनाकर शराब के कार्टून छिपाए गए थे. तलाशी के दौरान कुल 35 कार्टून शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 302.4 लीटर बताई गई.

Latest and Breaking News on NDTV

बथवरिया में भी 190 लीटर विदेशी शराब जब्त

वहीं बथवरिया थाना क्षेत्र से भी एक चार पहिया वाहन से 190 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई. मौके से पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया. इनमें सिवान जिले के गेहूंआ निवासी व्यास प्रसाद (उम्र 31 वर्ष) और उत्तर प्रदेश के हमीरपुर निवासी अमर सिंह (उम्र 36 वर्ष) शामिल हैं. पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश से शराब लेकर बगहा क्षेत्र में सप्लाई करने आ रहे थे. पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आने की उम्मीद है, जिससे पूरे तस्करी नेटवर्क का बड़ा खुलासा हो सकता है.

बगहा की प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी ने बताया कि बरामद शराब और वाहन को जब्त कर लिया गया है और दोनों आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. अब उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की तैयारी चल रही है. एसपी ने साफ कहा कि जिले भर में शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. रात में वाहन चेकिंग और पुलिस गश्त को और तेज कर दिया गया है, ताकि कोई भी नशे की खेप सीमा पार न कर सके.

यह भी पढे़ं-

ब‍िहार: "घर चलो, तुमको ठीक कर दूंगा", वरमाला में दूल्‍हे की धमकी पर भड़की दुल्‍हन; शादी से क‍िया इनकार 

बिहार: प्रेमिका को घर लाया पति, पत्नी ने टोका तो गला दबाकर कर दी हत्या, दो मासूमों के सिर से उठा मां का साया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Bihar Liquor Smuggling, Liquor Smuggling In Bihar, Bihar Liqour Ban, Bagaha Crime News Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com