विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2021

लालू यादव की हालत गंभीर- पत्नी, बेटी और दोनों बेटे पहुंचे रांची, तेजस्वी बोले- 'अब CM से करूंगा बात'

रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती लालू यादव की तबीयत बिगड़ने पर राबड़ी यादव और तेजस्वी यादव समेत कई लोग देखने पहुंचे. लालू की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

लालू यादव की हालत गंभीर- पत्नी, बेटी और दोनों बेटे पहुंचे रांची, तेजस्वी बोले- 'अब CM से करूंगा बात'
रिम्स पहुंचा लालू यादव का परिवार
  • लालू यादव की सेहत बिगड़ी
  • रिम्स पहुंचा लालू यादव का परिवार
  • लालू यादव की स्थिति गंभीर : तेजस्वी यादव
रांची:

चारा घोटाले मामले में सजायाफ्ता राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की तबीयत बिगड़ने के बाद उनके परिवार के लोग रांची पहुंचे. बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav), तेज प्रताप और बेटी मीसा भारती लालू यादव को देखने के लिए शुक्रवार को रांची स्थित रिम्स अस्पताल पहुंचे, जहां लालू यादव का इलाज चल रहा है. लालू की हालत गंभीर बताई जा रही है.

लालू यादव को देखने पहुंचे तेजस्वी यादव ने रिम्स से निकलने के बाद समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "हमारा परिवार उनके (लालू प्रसाद यादव) लिए बेहतर इलाज चाहता है. सभी रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टरों को यह विश्लेषण करना है कि उन्हें यहां इलाज दिया जा सकता है. उनकी हालत गंभीर है. मैं मुख्यमंत्री से कल (शनिवार) मुलाकात करूंगा."

वहीं, रिम्स के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि लालू यादव के फेफड़ों में संक्रमण है और हम उनका इलाज कर रहे हैं. हमने एम्स में फेफड़ों के एचओडी के साथ उनकी हालत पर बातचीत की है.”

(एएनआई के इनपुट के साथ)

वीडियो: नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव से कहा- तुम जिनके पुत्र हो उनको मैंने नेता बनाया

  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lalu Yadav, Lalu Yadav Health
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com