विज्ञापन
This Article is From Feb 03, 2018

जेल में बंद लालू यादव ने मोदी सरकार पर कसा तंज, कहा- भाजपा को झूठ बोलने में 100 में से 100 अंक

राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने आम बजट में किए गए वादों पर केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए लिखा, "जैसे हरिद्वार से बंगाल की खाड़ी तक गंगा मैया क्लीन होकर अविरल हो गईं, जैसे देश में 100 स्मार्ट सिटी बनकर तैयार हैं, 15 लाख रुपये मिल गए, वैसे ही किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी, वैसे ही गरीबों को मेडिक्लेम मिलेगा."

जेल में बंद लालू यादव ने मोदी सरकार पर कसा तंज, कहा- भाजपा को झूठ बोलने में 100 में से 100 अंक
जेल में बंद लालू यादव ने मोदी सरकार पर कसा तंज (फाइल फोटो)
पटना: चारा घोटाले मामलों में झारखंड की राजधानी रांची की जेल में बंद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बजट के बहाने झूठे वादे करने का आरोप लगाते हुए तंज कसा है. राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने आम बजट में किए गए वादों पर केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए लिखा, "जैसे हरिद्वार से बंगाल की खाड़ी तक गंगा मैया क्लीन होकर अविरल हो गईं, जैसे देश में 100 स्मार्ट सिटी बनकर तैयार हैं, 15 लाख रुपये मिल गए, वैसे ही किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी, वैसे ही गरीबों को मेडिक्लेम मिलेगा."

उन्होंने भाजपा पर झूठ बोलने में 100 में से 100 अंक देने की भी बात लिखी है. उल्लेखनीय है कि लालू इन दिनों रांची की एक जेल में बंद हैं. जेल जाने से पहले उन्होंने अपने समर्थकों और बिहार के लोगों से ट्विटर पर संदेश भेजते रहने की बात कही थी. इस दौरान उन्होंने कहा था कि उनका ट्विटर उनके कार्यालय या परिवार के लोग संचालित करेंगे, जिससे उनका संदेश लोगों तक पहुंचता रहेगा.

VIDEO : चारा घोटाला: लालू प्रसाद को पांच साल कैद की सजा

इससे पहले भी जेल में बंद रहने के बावजूद लालू ट्विटर के जरिए विरोधियों पर निशाना साधते रहे हैं.

इनपुट : आईएएनएस
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lalu Yadav, PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com