विज्ञापन
This Article is From Feb 19, 2020

झारखंड सरकार कोई काम नहीं कर रही, केवल बहाने बना रही है: बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी ने कहा, ‘यह सरकार केवल बहाने बना रही है, कोई काम नही कर रही. जबकि उसे चुनावों में जनता से किए अपने वायदों पर अमल करना चाहिए.’ 

झारखंड सरकार कोई काम नहीं कर रही, केवल बहाने बना रही है: बाबूलाल मरांडी
बाबूलाल मरांडी ने भाजपा में होने के बाद बोला प्रदेश पर हमला (फाइल फोटो)
  • राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार कोई काम नहीं कर रही है
  • भाजपा कार्यालय पहुंचे बाबूलाल मरांडी ने यह आरोप लगाए
  • मरांडी ने कहा, ‘यह सरकार केवल बहाने बना रही है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रांची:

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में अपनी पार्टी झाविमो (प्र) का विलय करने वाले बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार कोई काम नहीं कर रही है और केवल बहाने बना रही है. सोमवार को भाजपा में अपनी पार्टी के विलय के बाद पहली बार यहां प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे राज्य के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने यह आरोप लगाए. मरांडी ने कहा, ‘यह सरकार केवल बहाने बना रही है, कोई काम नही कर रही. जबकि उसे चुनावों में जनता से किए अपने वायदों पर अमल करना चाहिए.' 

वहीं मरांडी ने पूर्ववर्ती सरकार की योजनाओं की जांच कराने से संबंधित हेमंत सरकार की घोषणा पर कहा कि जांच कराने से सरकार को किसने रोका है, सरकार जिस स्तर पर चाहे उसे जांच कराना चाहिए. वहीं भाजपा के एक नेता ने बताया कि मरांडी दिन में भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे. पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया.

झारखंड और दिल्ली की हार के साथ-साथ वोट प्रतिशत घटने से BJP परेशान, उठा सकती है यह बड़ा कदम

इससे पहले केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा था कि चाईबासा में जनवरी में सात आदिवासियों का जिस प्रकार जनसंहार किया गया वैसा उन्होंने अपने जीवन में कभी नहीं देखा, लेकिन उससे भी दुखद बात यह है कि राज्य सरकार ने अब तक इस मामले में कोई सख्त कार्रवाई नहीं की है. बता दें, अमित शाह ने बाबूलाल मरांडी के झारखंड विकास मोर्चा (प्र) के भाजपा में विलय के लिए आयोजित विशाल जनसभा में यह बात कही. शाह ने कहा, ‘चाईबासा में जिस प्रकार गरीब आदिवासियों की नृशंस हत्या की गई और परिवार वालों के सामने गरीब ग्रामीणों के सिर को धड़ से अलग कर दिया गया वैसा मैंने जीवन में कभी नहीं देखा.'

VIDEO: 14 साल बाद बीजेपी में वापस लौटे बाबूलाल मरांडी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com