विज्ञापन
This Article is From Oct 06, 2019

Bihar: बाढ़ के बाद महामारी की आशंकाओं के बीच अस्पताल अलर्ट पर, जारी किए टोल फ्री नंबर

बिहार में बाढ़, बारिश और जल जमाव से बुरे हालात हैं. राज्य में 160 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि अब महामारी का ख़तरा मंडरा रहा है.

Bihar: बाढ़ के बाद महामारी की आशंकाओं के बीच अस्पताल अलर्ट पर, जारी किए टोल फ्री नंबर
Bihar में डेंगू और चिकनगुनया से प्रभावित लोगों की संख्या 900 के पार पहुंच चुकी है
पटना:

बिहार (Bihar) में बाढ़, बारिश और जल जमाव से बुरे हालात हैं. राज्य में 160 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि अब महामारी का ख़तरा मंडरा रहा है. पूरे प्रदेश में डेंगू और चिकनगुनया से प्रभावित लोगों की संख्या 900 के पार पहुंच गई है. जिसमें अकेले पटना में क़रीब 520 मामले हैं. शनिवार को डेंगू के 120 मामले पॉजिटिव पाए गए. जबकि चिकनगुनिया के भी 70 से ज़्यादा मामले सामने आ चुके हैं. महामारी की आशंकाओं के बीच बिहार (Bihar) सरकार ने सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखते हुए सभी सुविधाओं को जनता के लिए उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. पटना जिले के लिए 12 डॉक्टरों की टीम की एक कमेटी बनाई गई है. साथ ही पटना के सभी 35 पूजा पंडालों में जरूरी दवाओं समेत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है. 

बिहार में बाढ़ और बारिश के बाद अब डेंगू-चिकनगुनिया की मार, मरीजों की संख्या 900 के पार पहुंची

सरकार के आदेश के बाद पटना के 22 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं. इसके अलावा 10, 11 और 12 अक्टूबर को पटना चिकित्सा महाविद्यालय और नालंदा मेडिकल कॉलेज में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाए गए हैं. इसके अलावा 104 कॉल सेंटर की सुविधाएं भी 24 घंटों के लिए उपलब्ध रहेंगी.       

भाजपा जलजमाव के बहाने आख़िर नीतीश कुमार को निशाने पर क्यों रख रही है?

किसी भी स्थिति के मद्देनजर लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है. स्वास्थ्य शिविरों के अलावा दवाओं और एंबुलेंस की उपलब्धा को भी निश्चित किया है. लोगों के बीच ब्लीचिंग पाउडर के पैकेट भी बांटे जा रहे हैं और डेंगू और चिकनगुनिया के लिए लार्वा स्प्रे कराया जा रहा है. सरकार ने लोगों से अपील की है अपने आसपास हमेशा सफाई रखें, जलजमाव वाली जगह पर ब्लीचिंग पाउड और चूना के मिश्रण का छिड़काव करें, खाना और पानी को ढककर रखें और उबाला हुआ पानी या फिर क्लोरिन से साफ किया हुआ पानी ही पिएं. एंबुलेंस की फ्री सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर 102 और डॉक्टरों से सलाह के लिए टोल फ्री नंबर 104 पर कॉल करें.     

Video: बिहार में डेंगू के 775 से ज्यादा मरीज भर्ती

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Patna, Flood, Dengue, Chikungunya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com