आरएलएसपी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा (फाइल फोटो)
पटना:
बिहार में सतारूढ़ एनडीए में सब कुछ ठीक ठाक नहीं है. जहां एक ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के नेता एक और सहयोगी उपेन्द्र कुशवाहा के एनडीए से निकलने का इंतज़ार कर रहे हैं वहीं अब कुशवाहा भी खुल कर सामने आ रहे हैं. राज्य में अपराध की घटना ख़ासकर अपहरण के बाद हत्या की घटनाओं में हुई वृद्धि पर उपेन्द्र कुशवाहा ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि ''कल मुजफ्फरपुर से अपहृत व्यवसायी की लाश पोखरैरा में मिली और आज नालंदा से अपहृत बैंक मैनेजर की लाश कोडरमा के जंगलों में.......! कहीं ऐसा न हो कि अगले चुनाव में #बिहार में NOTA ही न बहुमत का आंकड़ा पार कर जाए''.
हालांकि नीतीश ने अपने प्रवक्ताओं को उपेन्द्र कुशवाहा या उनकी पार्टी के नेताओं के बयान का नोटिस ना लेने की सलाह दी है क्योंकि नीतीश ने कहा है कि उन्हें मालूम है कि उपेन्द्र राजद के साथ जाएंगे. भाजपा नेताओं का कहना है कि इस मुद्दे पर वो नीतीश के साथ हैं. उनका मानना है कि जब अगले लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार जिधर रहेंगे उधर ही ग़ैर यादव पिछड़े वोटरों का झुकाव होगा.
वहीं विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने उपेन्द्र कुशवाहा को सलाह दी है कि वो जल्द अपनी भविष्य का राजनीति तय करें जिससे महगठबंधन में उनकी हिस्सेदारी तय हो. तेजस्वी चाहते हैं कि कुशवाहा जल्द से जल्द साफ़ करें कि लोकसभा चुनाव वो किसके साथ लड़ना चाहते हैं.
कल मुजफ्फरपुर से अपहृत व्यवसायी की लाश पोखरैरा में मिली और आज नालंदा से अपहृत बैंक मैनेजर की लाश कोडरमा के जंगलों में .......!
— Upendra Kushwaha (@UpendraRLSP) October 3, 2018
कहीं ऐसा न हो कि अगले चुनाव में #बिहार में NOTA ही न बहुमत का आंकड़ा पार कर जाए । pic.twitter.com/OwswVbKQEN
हालांकि नीतीश ने अपने प्रवक्ताओं को उपेन्द्र कुशवाहा या उनकी पार्टी के नेताओं के बयान का नोटिस ना लेने की सलाह दी है क्योंकि नीतीश ने कहा है कि उन्हें मालूम है कि उपेन्द्र राजद के साथ जाएंगे. भाजपा नेताओं का कहना है कि इस मुद्दे पर वो नीतीश के साथ हैं. उनका मानना है कि जब अगले लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार जिधर रहेंगे उधर ही ग़ैर यादव पिछड़े वोटरों का झुकाव होगा.
वहीं विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने उपेन्द्र कुशवाहा को सलाह दी है कि वो जल्द अपनी भविष्य का राजनीति तय करें जिससे महगठबंधन में उनकी हिस्सेदारी तय हो. तेजस्वी चाहते हैं कि कुशवाहा जल्द से जल्द साफ़ करें कि लोकसभा चुनाव वो किसके साथ लड़ना चाहते हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Upendra Kushwaha, NDA, Nitish Kumar