केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) के निजी सलाहकार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि मंत्रीजी का एक मोबाइल फोन बेगूसराय के रिफाइनरी गेस्ट हाउस परिसर से बुधवार की सुबह चोरी हो गया. इस फोन से मंत्रीजी का ट्विटर, फेसबुक, नमो पेज समेत अन्य अकाउंट संचालित किया जाता था. बिहार के बेगूसराय संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं भाजपा के फायरब्रांड नेता गिरिराज के निजी सलाहकार अवनीश कुमार ने बताया, 'उक्त मोबाइल फोन से मंत्रीजी के ट्विटर, फेसबुक, नमो पेज समेत अन्य अकाउंट का संचालन किया जाता था.'
गिरिराज सिंह का गांधी परिवार पर हमला, कहा- उधार का सरनेम लेने से कोई 'गांधी' नहीं होता
नगर थाना जांचकर्ता प्रमोद कुमार सिंह ने बताया, 'चोरी हो गए उक्त मोबाइल फोन को सर्विलांस पर रखने के लिए वरीय अधिकारियों से अनुमति ली गई है.' गिरिराज अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर थे और बुधवार की सुबह आयोजित जनता दरबार के दौरान व्यस्तता के बीच अज्ञात चोर ने उक्त मोबाइल उड़ा लिया था. जनता दरबार के दौरान सांसद से मिलने बड़ी संख्या में फरियादी एवं कार्यकर्ता पहुंचे थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं