विज्ञापन
This Article is From Apr 09, 2017

गया : नाती के प्रेम करने की कीमत उसके नाना और नानी को जान देकर पड़ी चुकानी

गया : नाती के प्रेम करने की कीमत उसके नाना और नानी को जान देकर पड़ी चुकानी
प्रतीकात्मक फोटो
गया: बिहार के गया जिले के मुफ्फस्सिल थाना क्षेत्र में एक युवक को एक लड़की से प्रेम करने की कीमत उसके नाना और नानी को जान देकर चुकानी पड़ी. लड़की के घर वालों पर आरोप है कि उनलोगों ने गुस्से में आकर शनिवार को युवक के नाना-नानी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार, 79 साल के गौरा गांव निवासी सुखदेव दास और 71 साल की उनकी पत्नी सरस्वती देवी की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. आरोप है कि दंपति का नाती (लड़की का पुत्र) अवकाश कुमार गांव की एक लड़की के साथ प्रेम करता था और इसी क्रम में वे दोनों 13 मार्च को फरार हो गए हैं.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "ग्रामीणों का कहना है कि लड़की वालों ने कई बार सुखदेव से नाती को बुलाने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने भी अपने नाती का ही पक्ष लिया. शनिवार को भी लड़की पक्ष के कई लोग सुखदेव के पास आए थे, इसी दौरान दोनों पक्ष में कहासुनी हो गई. इसी क्रम में दंपति की लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी गई, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई."

मुफ्फस्सिल थाना के प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि अवकाश गया के एक कॉलेज का छात्र है और यहीं रहकर पढ़ाई कर रहा था. उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है तथा पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gaya, Love, Murder, Bihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com