लालू यादव ने ईडी और सीबीआई को खटमल की उपमा दी है.
- लालू ने कहा, लोग शराब पीकर साथ में सेल्फी खिंचवाने आ जाते हैं
- एक साथ देशी-विदेशी शराब पर प्रतिबंध लगाने के लिए मना किया था
- पूर्व सांसद अली अनवर पर लिखी किताब का विमोचन किया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:
प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा अपने परिवार के नाम से तीन एकड़ ज़मीन जब्त किए जाने के बाद राजद अध्यक्ष लालू यादव ने कहा कि जांच एजेंसी खटमल की तरह हैं. इनके काटने की वे परवाह नहीं करते.
लालू यादव शनिवार को पटना में जनता दल से पूर्व सांसद अली अनवर पर लिखी एक किताब के विमोचन समारोह में बोल रहे थे. लालू ने कहा कि जब वे आगे जाते हैं तब ये खटमल रूपी जांच एजेंसी मुझे मुख्य अतिथि बना देती हैं. लालू ने कहा कि जितना यह एजेंसी मेरे पीछे लगाते हैं उतना मेरा राजनीतिक ग्राफ़ ऊपर जाता है.
यह भी पढ़ें : चार्जशीट दायर होगी, लालू और तेजस्वी यादव जेल भी जाएंगे : सुशील मोदी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चर्चा करते हुए लालू ने कहा कि राबड़ी देवी ने उन्हें तिलक लगाने से मना किया था कि ये आदमी ठीक नहीं है. लेकिन मैंने बिना सोचे समझे तिलक लगा दिया. लालू ने माना कि राबड़ी देवी की बात सही साबित हुई.
शराबबंदी पर लालू यादव ने कहा कि इसका यह आलम है कि आजकल शराब पीकर लोग उनके साथ सेल्फ़ी खिंचवाने पहुंच जाते हैं. लालू ने कहा कि उन्होंने मना किया था कि एक साथ देशी-विदेशी पर प्रतिबंध मत लगाओ इससे कई दिक़्क़तें आएंगी. लेकिन नीतीश ने उनकी बातों को अनसुना कर दिया.
VIDEO : प्रापर्टी के पचड़े में फंसे
लालू जो चारा घोटाले में दोषी पाए जाने के बाद चुनाव नहीं लड़ सकते हैं, ने कहा कि मुझे अफ़सोस है कि लोकसभा में नहीं हैं. उन्होंने कहा कि धर्म निरपेक्षता हमारे संविधान की बुनियाद है. लालू ने कहा कि लोकतंत्र नहीं होता तो गाय बकरी चराने वाला लालू संसद सदस्य और मुख्यमंत्री नहीं होता.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं