विज्ञापन

बिहार: डीएसपी ने थाना प्रभारी को ऑफ‍िस बुलाया, CCTV बंद क‍िया; फ‍िर पीटा और गाली-गलौज की 

दरोगा ने ब‍िहार पुल‍िस एसोस‍िएशन, डीजीपी और गृह सचिव से श‍िकायत की है. आरोपी डीएसपी ने कोई भी कमेंट करने से इनकार कर द‍िया है. 

बिहार: डीएसपी ने थाना प्रभारी को ऑफ‍िस बुलाया, CCTV बंद क‍िया; फ‍िर पीटा और गाली-गलौज की 
दरोगा ने डीएसपी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है.

बिहार के खगड़िया एएसपी सह सदर SDPO-वन मुकुल कुमार रंजन विवादों से घिर गए हैं. आरोप है कि उन्होंने खगड़िया नगर थाना के प्रभारी राहुल कुमार को ऑफि‍स में बुलाकर मारपीट और गाली-गलौज की. इस दौरान सीसीटीवी कैमरा बंद कर द‍िया. दरोगा ने ब‍िहार पुल‍िस एसोस‍िएशन से श‍िकायत की. आरोपी डीएसपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. 

दो मंजिला ऑफिस में बुलाया 

दरोगा राहुल कुमार को समीक्षा के बहाने अनुमंडल परिसर स्थित दो मंजिला ऑफ‍िस में बुलाया. उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की. हालांकि, खगड़िया में कुछ भी बोलने से मना कर द‍िया. प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि उनके साथ जो भी घटना घटी है, उसकी शिकायत पुलिस एसोसिएशन बिहार के पदाधिकारियों से की गई है. घटना के बाद से वे मानसिक प्रताड़ना से जूझ रहे हैं. घटना 17 अप्रैल 2026 के दोपहर की बताई जा रही है.

दरोगा ने बिहार पुलिस एसोसिएशन से शिकायत की.

दरोगा ने बिहार पुलिस एसोसिएशन से शिकायत की.

डीएसपी ने कुछ भी बोलने से किया इनकार 

आलोक ने डीजीपी बिहार और गृह सचिव को लेटर लिखकर कार्रवाई की मांग की है. डीएसपी मुकुल कुमार रंजन ने कहा कि आरोप तो कोई भी लगा सकता है. इस पर मेरा कोई कमेंट नहीं होगा. 

यह भी पढ़ें: ट्रंप के सीजफायर को भाव तक नहीं दिया, घोषणा के कुछ घंटे बाद ही ईरान ने होर्मुज में 2 जहाजों पर चलाईं गोलियां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, DSP, CCTV,  DSP Beat Sub Inspector, Police Station Incharge, DSP Mukul Kumar Ranjan, Khagaria City Police Station Incharge Rahul Kumar Complaint, Bihar Police Association
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com