विज्ञापन
This Article is From Mar 31, 2020

Covid-19: बिहार में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले बढ़ कर 16 हुए

राजेंद्र मेमोरियल रिसर्च इन्स्टीट्यूट (RMRI) के निदेशक डा प्रदीप दास ने मंगलवार को बताया कि दुबई से लौटा गोपालगंज निवासी 35 वर्षीय एक व्यक्ति कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है. उन्होंने बताया कि 90 संदिग्ध मामलों की RMRI में जांच की जा रही है.

Covid-19: बिहार में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले बढ़ कर 16 हुए
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • प्रदेश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 16 हो गई है
  • मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक और मामले की हुई पुष्टि
  • गोपालगंज निवासी 35 वर्षीय एक व्यक्ति कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया
पटना:

बिहार में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक और मामले की पुष्टि होने के बाद प्रदेश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 16 हो गई है. राजेंद्र मेमोरियल रिसर्च इन्स्टीट्यूट (RMRI) के निदेशक डा प्रदीप दास ने मंगलवार को बताया कि दुबई से लौटा गोपालगंज निवासी 35 वर्षीय एक व्यक्ति कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है. उन्होंने बताया कि 90 संदिग्ध मामलों की RMRI में जांच की जा रही है. बिहार में कल तक कोरोना वायरस के 1051 संदिग्ध नमूनों की जांच की गयी थी जिसमें से अब तक 16 पॉज़िटिव पाए गए हैं. कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक व्यक्ति की गत 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गई थी.

वहीं पटना निवासी एक महिला, जो 21 मार्च को अस्पताल में भर्ती हुई थीं उन्हें सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. उन्होंने बताया कि पटना एम्स में आब्ज़र्वेशन में वर्तमान में रखे गए छह अन्य मरीजों की भी रिर्पोट निगेटिव आयी है, जिनमें से तीन को आज तथा तीन अन्य को अगले दो दिनों के भीतर छुट्टी दे दी जाएगी.

बिहार में एक ही शख्स की वजह से 10 लोग हो गए Coronavirus से संक्रमित, कुल मरीजों की संख्या है 15

सोमवार तक राज्य कोरोनावायरस से 15 लोगों की रिपोर्ट पॉज़िटिव थी, लेकिन चौंकाने वाला तथ्य यह था कि अधिकांश संक्रमित लोगों को एक ही मरीज ने इस बीमारी से ग्रसित कर दिया. दरसअल बिहार में जिस व्यक्ति की मौत हुई थी उसी के संपर्क में ये सारे लोग आए थे. बीते दिनों ही मुंगेर के रहने वाले मोहम्मद कैफ की इस वायरस के संक्रमण की वजह से मौत हुई थी. वह कुछ दिन पहले ही कतर से वापस आया था. उसके संपर्क में आने वाले उसके घर के 2 लोग पत्नी और भतीजा, 1 रिश्तेदार,  4 लोग मुंगेर के नेशनल अस्पताल के, जहां पर कैफ का  इलाज चल रहा था,  3 पटना के शरणम अस्पताल के कर्मचारी हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CoronaVirusUpdate, Corona Virus In Bihar, 16 Corona Positive Case In Bihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com