विज्ञापन

बिहार में अपराधियों पर सीएम सम्राट के पीले पंजे की खौफ, बुलडोजर पहुंचते ही कोर्ट में किया सरेंडर

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया गया है. अपराधियों को साफ चेतावनी दी गई है कि या तो कानून के सामने झुक जाएं.

बिहार में अपराधियों पर सीएम सम्राट के पीले पंजे की खौफ, बुलडोजर पहुंचते ही कोर्ट में किया सरेंडर
कुख्यात पर बुलोडजर लेकर पहुंची पुलिस
Bihar News:

बिहार में भी यूपी सरकार के बुलडोजर कार्रवाई मॉडल को अपनाया जा रहा है. बढ़ रहे अपराध पर अब लगाम लाने के लिए बुलडोजर एक्शन शुरू किया है जो अपराधियों के लिए काल बन गया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ संदेश दिया है- या तो अपराध छोड़ो, या फिर घर टूटने के लिए तैयार रहो. इसी कड़ी में वैशाली से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक कुख्यात अपराधी ने बुलडोजर के गरजते ही हार मान ली.

लंबे समय से कुख्यात अभिनंदन की थी तलाश 

वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के रामपुर बखरा गांव में जहां कुख्यात अपराधी अभिनंदन की तलाश में पुलिस लंबे समय से जुटी थी. कई मामलों में वांछित अभिनंदन पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था और फरार चल रहा था. लेकिन जैसे ही न्यायालय के आदेश पर वैशाली पुलिस कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के लिए उसके घर बुलडोजर लेकर पहुंची, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस की टीम ने घर को घेर लिया और बुलडोजर की गूंज के साथ कार्रवाई शुरू कर दी.

कोर्ट में किया सरेंडर

बताया जा रहा है कि पुलिस के इस कड़े एक्शन और लगातार दबाव के चलते कुख्यात अपराधी अभिनंदन ने आखिरकार कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया. वैशाली पुलिस इन दिनों एक्शन मोड में है. जिले के एसपी के निर्देश पर फरार और कुख्यात अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है.एस पी विक्रम सिहाग का साफ तौर पर कहना है कि जिले मे अपराधियों की लिस्ट तैयार है या तो कोर्ट मे समर्पण करें या फिर घर मकान पर कुर्की के लिए तैयार रहे.

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया गया है. अपराधियों को साफ चेतावनी दी गई है कि या तो कानून के सामने झुक जाएं, नहीं तो कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें. हालांकि देखना है अपराधी अब इस चेतावनी को कितना मानते हैं.

यह भी पढ़ेंः Bihar: जमीनी विवाद में चाचा ने ईंट से कूचकर भतीजे की ली जान, नवंबर में होने वाली थी शादी

लेखक के बारे में
img
कौशल किशोर पाठक
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Bulldozer Action, CM Samrat Chaudhary, Bulldozer Action In Vaishali, Vaishali News, Bihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com