विज्ञापन
This Article is From Jul 03, 2019

बिहार: चमकी बुखार से बच्चों की मौत मामले में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा

केंद्र ने कहा कि मेडिकल सेवाएं राज्य सरकार का विषय हैं फिर भी केंद्र द्वारा राज्य सरकार की सहायता और मार्गदर्शन करने के लिए पर्याप्त उपाय किए गए हैं.

बिहार: चमकी बुखार से बच्चों की मौत मामले में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा
सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो)
  • चमकी बुखार की वजह से हुई बच्चों की मौत का मामला
  • केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया
  • कहा- राज्य सरकार की मदद के लिए पर्याप्त उपाय किए गए
नई दिल्ली:

बिहार में चमकी बुखार (Encephalitis) की वजह से हुई बच्चों की मौत के मामले में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में हलफनामा दाखिल किया है. केंद्र ने कहा कि मेडिकल सेवाएं राज्य सरकार का विषय हैं फिर भी केंद्र द्वारा राज्य सरकार की सहायता और मार्गदर्शन करने के लिए पर्याप्त उपाय किए गए हैं. इनमें एक्सपर्ट और मेडिकल सुविधा मुहैया कराए जाने के अलावा प्रचार और प्रसार भी शामिल है. केंद्र ने बताया है कि केंद्र सरकार से धन के साथ एक साल में SKMCH में 100 बिस्तर वाले बाल चिकित्सा आईसीयू का निर्माण होगा. राज्य के विभिन्न जिलों में पांच वायरोलॉजी लैब बनेंगी. 

चमकी बुखार पर बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- डाक्टरों के 57% और नर्सों के 71% पद खाली

इसके अलावा 10 बिस्तर वाले बाल चिकित्सा आईसीयू राज्य के हर जिले में स्थापित किए जाएंगे. केंद्र सरकार ने इस घटना की जड़ तक जाने के लिए एक्सपर्ट पैनल के गठन का फैसला किया है. 

VIDEO : स्वास्थ्य मंत्री ने दिया जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Encephalitis, Bihar, PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com