विज्ञापन

पटना में चर्चित ठेकेदार रिशु श्री के घर पर SVU की बड़ी रेड, हीरे, सोने-चांदी के गहने और नोटों के बंडल बरामद

बिहार में सरकार टेंडर प्रक्रिया में अफसरों के साथ मिलीभगत करके खेल करने वाले चर्चित ठेकेदार रिशु श्री के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बड़ी कार्रवाई की है. ठेकेदार के खिलाफ पिछले साल मामला दर्ज हुआ था.

पटना में चर्चित ठेकेदार रिशु श्री के घर पर SVU की बड़ी रेड, हीरे, सोने-चांदी के गहने और नोटों के बंडल बरामद
पटना में चर्चित ठेकेदार रिशु श्री के घर पर SVU की बड़ी रेड

बिहार की विशेष निगरानी इकाई ने बुधवार को पटना में बड़ी रेड की है. राज्य के चर्चित और विवादों में रहे ठेकेदार रिशु श्री के ठिकानों पर निगरानी यूनिट ने कार्रवाई की है. इस दौरान ठेकेदार के घर से SVU को भारी मात्रा में हीरे, सोने और चांदी के जेवरात मिले हैं. इसके अलावा छापेमारी के दौरान SVU को नोटों के बंडल भी ठेकेदार रिशु श्री के घर से बरामद हुए हैं. फिलहाल SVU की टीम ठेकेदार के घर से मिले जेवरात और पैसों की गिनती कर रही है. विशेष निगरानी इकाई की यह कार्रवाई ठेकेदार रिशु के खिलाफ दर्ज गंभीर मामले में हुई है. चर्चित ठेकेदार पर आरोप है कि उसने सरकारी टेंडर प्रक्रिया में हेर-फेर करके अपनी कंपनी को फर्जी तरीके से मोटा मुनाफा कमवाया, जबकि सरकार को लंबी चपत लगाई. 

पिछले साल दर्ज हुआ था मामला

निशेष निगरानी इकाई के अनुसार, ठेकेदार रिशु श्री के खिलाफ पिछले साल 30 अप्रैल को मामला दर्ज हुआ था. आज (27 मई) जब पटना में मीठापुर स्थित उसके घर पर विशेष निगरानी इकाई की टीम सुबह-सुबह रेड करने पहुंची तो हड़कंप मच गया. SVU की अब तक की छापेमारी में भारी मात्रा में हीरे, सोने और चांदी के कीमती आभूषण और नोटो के बंडल बरामद हुए हैं.

ठेकेदार रिशु श्री

ठेकेदार रिशु श्री

ठेकेदार रिशु श्री पर क्या है आरोप?

ठेकेदार रिशु पर आरोप है कि वह अफसरों के साथ मिलीभगत करके टेंडर प्रक्रिया में खेल करता था. शुरुआती जांच में सामने आया कि उसने निविदा प्रक्रिया में अनियमितताओं के माध्यम से आर्थिक लाभ लेने का प्रयास किया गया. इससे पहले इस मामले में की ईडी के द्वारा की गई थी. जिसके बाद विस्तृत जांच की सिफारिश की गई और अब विशेष निगरानी इकाई ने आगे की कार्रवाई तेज कर दी है.

छापेमारी के दौरान पुलिस टीम द्वारा दस्तावेजों, डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन से जुड़े कागजातों की गहन जांच की जा रही है. अधिकारियों की कई टीमें अलग-अलग बिंदुओं पर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई हैं. आरोपी से जुड़ी कंपनी Reliable Infra Services Pvt. Ltd. से संबंधित परिसरों और दस्तावेजों की भी जांच की संभावना जताई जा रही है.

यह भी पढे़ं-

सीएम सम्राट चौधरी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गायक चढ़ा पुलिस के हत्थे, घर पर हुई छापेमारी

सरकारी कर्मचारियों को परिवार के साथ घूमने के लिए लेनी होगी अनिवार्य छुट्टी, फोटो खिंचवा कर देनी होगी रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Bihar SVU Raid, SVU Raid Patna, Patna SVU Raid, SVU Raid On Contractor Rishu Shri
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com