विज्ञापन
This Article is From Oct 26, 2020

बिहार चुनाव : नीतीश और PM मोदी के अलग-अलग विज्ञापन पर विपक्ष ने ली चुटकी, जानें क्या हैं मायने

भाजपा नेताओं का कहना है कि विज्ञापन के पीछे रणनीति यही है कि नीतीश कुमार के तुलना में नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता अभी भी बरकरार है.

बिहार चुनाव : नीतीश और PM मोदी के अलग-अलग विज्ञापन पर विपक्ष ने ली चुटकी, जानें क्या हैं मायने
आरजेडी ने कहा- बिहार में मुख्यमंत्री का चुनाव है प्रधानमंत्री का नहीं (फाइल फोटो)
पटना:

बिहार में विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) को लेकर प्रचार जोरों पर हैं. इस बीच, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) रविवार को बिहार के सभी अख़बारों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का विज्ञापन छपा. इस विज्ञापन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की तस्वीर के साथ ये लाइन थी कि ‘भाजपा है तो भरोसा है, एनडीए को जिताएं.' इस विज्ञापन में भाजपा के वादे जैसे कोरोना वैक्सीन (COVID-19 Vaccine) आने पर सभी बिहारियों को नि:शुल्क टीका के अलावा खेतों में सोलर पंप लगाने, 19 लाख रोज़गारों का सृजन कराने का वादा किया गया है. 

इस विज्ञापन को लेकर विपक्ष और नीतीश कुमार के कट्टर विरोधी चिराग़ पासवान (Chirag Paswan) ने चुटकी लेनी शुरू कर दी. चिराग पासवान ने अपने ट्वीट में लिखा, "आदरणीय नीतीश कमार जी को प्रमाण पत्र की आवश्यकता ख़त्म होती नहीं दिख रही है. बीजेपी के साथियों का नीतीश कुमार जी को पूरे पन्ने का विज्ञापन और प्रमाणपत्र देने के लिए शुक्रगुज़ार होना चाहिए और जिस तरीक़े से भाजपा गठबंधन के लिए ईमानदार है वैसे ही नीतीश जी को भी होना चाहिए.

वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने ट्वीट कर कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री चुना जाना है प्रधानमंत्री नहीं. 

भाजपा नेताओं का कहना है कि विज्ञापन के पीछे रणनीति यही है कि नीतीश कुमार के तुलना में नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता अभी भी बरकरार है और नीतीश कुमार ने भी तो अपने पार्टी के विज्ञापन में एनडीए के लिए वोटख़ुद के चेहरे पर मांगा है. ये विज्ञापन तीन दिन पहले जारी हुआ था. 

bhcr8tbo

Add image caption here

वहीं, विपक्षी दलों के नेताओं का कहना है कि ऐसे विज्ञापन यही साबित करते हैं कि न नीतीश को मोदी पर और न मोदी को नीतीश पर भरोसा रह गया है. 

वीडियो: बिहार में कोरोना का टीका मुफ्त, बाकी राज्यों के लोग क्या बांग्लादेश से आए हैं?: उद्धव ठाकरे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com