विज्ञापन
This Article is From Dec 03, 2018

उपेंद्र कुशवाहा ने रखी 25 सूत्रीय मांग, तो जदयू के प्रवक्ता बोले- वर्तनी और व्याकरण तो ठीक कर लेते

उपेंद्र कुशवाहा ने सीटों के बंटवारे को लेकर 30 नवम्बर तक का अल्टीमेटम दिया था. उनके इस अल्टीमेटम पर भाजपा के रूखे व्यवहार के मद्देनजर उनके राजग छोड़ने की घोषणा की अटकलें हैं.

उपेंद्र कुशवाहा ने रखी 25 सूत्रीय मांग, तो जदयू के प्रवक्ता बोले- वर्तनी और व्याकरण तो ठीक कर लेते
जेडीयू ने उपेन्द्र कुशवाहा के नये रूख पर रविवार को व्यंग्यात्मक टिप्पणी की.
पटना: बिहार में सत्तारूढ़ जद (यू) ने केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा के नये रूख पर रविवार को व्यंग्यात्मक टिप्पणी की. कुशवाहा ने नया रूख अपनाते हुए कहा था कि वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों हुए कथित अपमान के लिए ‘‘माफ करो और भूल जाओ'' के लिए तैयार होने के साथ ही लोकसभा चुनाव में राजग के भीतर सीटों के ‘‘सम्मानजनक'' बंटवारे पर अपनी जिद छोड़ने के लिए तैयार है. कुशवाहा ने इस संबंध में शनिवार की रात को एक स्थानीय समाचार चैनल से बातचीत के दौरान यह बयान दिया था. उपेंद्र कुशवाहा ने सीटों के बंटवारे को लेकर 30 नवम्बर तक का अल्टीमेटम दिया था. उनके इस अल्टीमेटम पर भाजपा के रूखे व्यवहार के मद्देनजर उनके राजग छोड़ने की घोषणा की अटकलें हैं. उन्होंने कहा कि यदि बिहार की सरकार मेरे 25- सूत्रीय मांग पत्र पर काम किये जाने का आश्वासन देती है तो मैं सब कुछ माफ करने और भूलने के लिए तैयार हूं. 

अल्टीमेटम के बाद उपेंद्र कुशवाहा का भाजपा पर तंज- जब नाश मनुष्य पर छाता है तो पहले विवेक मर जाता है

इस पर जद (यू) के विधानपार्षद एवं प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि कम से कम केन्द्रीय मंत्री यह सुनिश्चित करने के लिए सावधानी बरत सकते थे कि मसौदा ‘‘वर्तनी की गलतियों और व्याकरण संबंधी त्रुटियों'' से भरा नहीं हो. उन्होंने कहा, ‘‘बिहार शिक्षा के दो मॉडल का गवाह रहा है. एक लालू प्रसाद का चरवाहा विद्यालय था. एक अन्य मॉडल नीतीश कुमार का है जिन्होंने आईआईटी पटना, नालंदा विश्वविद्यालय और चाणक्य लॉ कॉलेज जैसे संस्थानों को बनाया. कुशवाहा ने स्पष्ट किया है कि वह किस मॉडल के लिए खड़े हैं''. कुमार ने हैरानी जताई कि आरएलएसपी प्रमुख ने केंद्रीय मंत्री के रूप में बिहार में शिक्षा परिदृश्य में सुधार करने के लिए क्या किया था. उन्होंने कहा, ‘‘शिक्षा राज्य की सूची में नहीं है बल्कि समवर्ती सूची में है. वह यह कह कर ज़िम्मेदारी से बच नहीं सकते हैं कि यह विशेष रूप से राज्य का एक मामला है''. 

BJP को 'वेट एंड वॉच' पड़ेगा महंगा? भाजपा को अल्टीमेटम दे बोले उपेंद्र कुशवाहा- रिस्पॉन्स अब तक ठीक नहीं 

VIDEO: एनडीए छोड़ सकते हैं उपेंद्र कुशवाहा



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Upendra Kushwaha, Upendra Kushwaha NDA, NDA, Nitish Kumar, JDU, 2019 Elections
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com