विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2020

बिहार सरकार के मंत्री और उनकी पत्नी कोरोनावायरस से संक्रमित

बिहार के पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण मंत्री विनोद कुमार सिंह और उनकी पत्नी में कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. कटिहार के जिलाधिकारी के कंवल तनुज ने रविवार को बताया कि दोनों पति-पत्नी को एक निजी होटल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है.

बिहार सरकार के मंत्री और उनकी पत्नी कोरोनावायरस से संक्रमित
प्रतीकात्मक.
कटिहार:

बिहार के पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण मंत्री विनोद कुमार सिंह और उनकी पत्नी में कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. कटिहार के जिलाधिकारी के कंवल तनुज ने रविवार को बताया कि दोनों पति-पत्नी को एक निजी होटल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है. बिहार में कटिहार जिले के प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक विनोद सिंह के संपर्क में आने वाले सभी लोगों का पता लगाया जा रहा है ताकि उनके नमूनों की भी जांच की जा सके. मंत्री के नमूने की पटना में जांच की गई थी.

तनुज सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंत्रिमंडल के पहले ऐसे मंत्री हैं जो कोरोनावायरस की चपेट में आए हैं. इससे पूर्व गत 22 जून को बिहार के दरभंगा जिले के जाले विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक जिबेश कुमार मिश्रा में कोरोनावायरस संक्रमण के लक्षण पाए जाने पर उन्हें इलाज के लिए पटना एम्स भेज दिया गया था.

राजद के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह में 17 जून को कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी. रघुवंश की 16 जून को अचानक तबीयत अधिक खराब होने पर उन्हें पटना एम्स में भर्ती कराया गया था और 17 जून को आई उनकी जांच रिपोर्ट में कारोनावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी.

(इनपुट: भाषा से भी)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vinod Singh, Coronavirus, Nitish Kumar, Katihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com