विज्ञापन

ब‍िहार: बेटे की बारात जा रहे पिता की हादसे में मौत, आनन-फानन में रात में कराई गई शादी 

तमसी गेट पर पिकअप ने टक्‍कर मारी.पर‍िजनों नेसदर अस्पताल के डॉक्‍टरों पर  इलाज में लापरवाही का आरोप. (आदित्य कुमार की रिपोर्ट)

ब‍िहार: बेटे की बारात जा रहे पिता की हादसे में मौत, आनन-फानन में रात में कराई गई शादी 
हादसे में जीतन राम की मौत के बाद गमगीन हालत में परिजन.

औरंगाबाद के नवीनगर थाना क्षेत्र में बुधवार मध्य रात्रि सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया. बेटे की बारात निकलने के कुछ ही देर बाद दूल्हे के पिता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. परिवार में कोहराम मच गया. रात में ही आनन-फानन में शादी की रस्म पूरी कराई गई. 

बारा गांव के जीतन राम (45) बेटे योगेंद्र कुमारी की बारात लेकर कुटुंबा थाना क्षेत्र के चपरा गांव जा रहे थे. गांव से सभी बाराती पहले ही निकल चुके थे. इसके बाद जीतन राम अपने भाई संतन कुमार के साथ बाइक से बारात के पीछे-पीछे जा रहे थे. 

पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही दोनों भाई तमसी गेट के समीप पहुंचे, उसी दौरान एक तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में जीतन राम गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े, जबकि उनके भाई को भी चोटें आईं. 

अस्पताल ले जाते समय जीतन राम की मौत  

घटना के बाद घायल जीतन राम को तत्काल रेफरल अस्पताल कुटुंबा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया गया. परिजनों का आरोप है कि सदर अस्पताल में समुचित इलाज नहीं हो सका. बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया. रास्‍ते में ही जीतन राम की मौत हो गई. मृतक के बेटे उपेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि सदर अस्पताल में सही तरीके से इलाज नहीं किया गया.

यह भी पढ़ें: यूपी में आंधी-बारिश से हुई तबाही में 101 लोगों की मौत, 24 घंटे के भीतर मुआवजे के आदेश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Aurangabad Accident News, Arranged Night, Navinagar Police Station, Road Accident, Groom Father Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com