- बिहार की सियासत में हंगामा
- RJD नेता के घर गए थे नीतीश कुमार
- बाढ़ शिविरों का कर रहे थे दौरा
बिहार में एक कप चाय का रहस्य सब जानना चाहते हैं. पिछले दो दिन से बिहार में ये चाय सदन से सड़क तक चर्चा का विषय बनी हुआ है. दरअसल, रविवार को बाढ़ राहत कैम्पों का दौरा करने के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीक़ी के गांव पहुंच गए, जहां उनका स्वागत एक प्याली चाय से किया गया. लेकिन इसके बाद इस चाय पीने और पिलाने का हर व्यक्ति अपने हिसाब से मायने निकाल रहा है. वहीं, मेजबान सिद्दीकी और मेहमान नीतीश कुमार मौन साधे हुए हैं कि इस चाय पर क्या चर्चा हुई.
वहीं दूसरी ओर सोमवार को उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान बिहार विधान परिषद में कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही एनडीए लड़ेगा. लेकिन यह समझ में किसी को नहीं आया कि आखिर सुशील मोदी को ऐसी क्या जरूरत पड़ गई कि चर्चा राज्य के वित पर हो और मुख्य मुद्दा नीतीश कुमार का नेतृत्व.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
सुशील मोदी के बयान का अब बिहार की राजनीति में एक ही सच ‘एक बार फिर नीतीश कुमार'
इसके बाद विधान परिषद में राजद की नेता रबड़ी देवी ने कहा कि लगता हैं मुख्य मंत्री नीतीश कुमार चाय पीने क्या गये, उससे भाजपा वाले खासकर सुशील मोदी डर गए. मंगलवार को जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा में मौजूद थे, तब खुद अब्दुल बारी सिद्दीक़ी ने सुशील मोदी से पूछा कि ऐसा क्या दबाव था कि वितिय मामलों में राजनीतिक विषय मतलब नेतृत्व का मामला उठाना पड़ रहा है. इस पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी ने चुटकी भी ली कि कहीं परेशानी का कारण आप तो नहीं हैं?
बिहार : एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही अगला विधानसभा चुनाव लड़ेगा
फिलहाल चाय पर चर्चा जारी है. भाजपा निश्चित रूप से राजद नेताओं के नीतीश कुमार के प्रति सार्वजनिक प्रेम से परेशान दिख रही है. लेकिन जनता दल यूनाइटेड के नेता खुश हैं कि एक प्याली चाय पी लेने से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ना केवल भाजपा ने आनन-फानन में 2020 का नेता मान लिया.
VIDEO: 'नीतीश कुमार के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ेगा एनडीए गठबंधन'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं