विज्ञापन
This Article is From Sep 29, 2020

बिहार चुनाव 2020 : सीट बंटवारे पर घमासान के बीच जेपी नड्डा से मिले चिराग पासवान, दिया अल्टीमेटम : सूत्र

Bihar Assembly Election: सूत्रों के मुताबिक, अगर सीटों के बंटवारे को लेकर फैसला करने में देरी होती है तो एलजेपी 143 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी.

बिहार चुनाव 2020 : सीट बंटवारे पर घमासान के बीच जेपी नड्डा से मिले चिराग पासवान, दिया अल्टीमेटम : सूत्र
चिराग पासवान ने बीजेपी को दिया अल्टीमेटम (फाइल फोटो)
  • चिराग पासवान को जेपी नड्डा की मुलाकात : सूत्र
  • सीट बंटवारो को लेकर दिया अल्टीमेटम : सूत्र
  • 145 सीटों पर उम्मीदवार उतार सकती है LJP : सूत्र
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

बिहार में विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2020) की तैयारियों के बीच एनडीए के घटक दलों में सीटों के बंटवारे को लेकर अब तक कोई अंतिम सहमति नहीं बन सकी है. सूत्रों के मुताबिक, सीटों के बंटवारे को लेकर सोमवार शाम को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) की मुलाकात है. सूत्रों ने बताया कि चिराग पासवान ने बीजेपी को अल्टीमेटम देते हुए सीटों के बंटवारे पर जल्द फैसला करने को कहा है. 

सूत्रों के मुताबिक, अगर सीटों के बंटवारे को लेकर फैसला करने में देरी होती है तो एलजेपी 143 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी. बैठक के दौरान, चिराग पासवान ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड (JDU) कह चुका है कि एलजेपी से गठबंधन नहीं है. इसलिए कहा जा रहा है कि जेडीयू के उम्मीदवारों के खिलाफ एलजेपी अपने उम्मीदवार उतार सकती है.  

चुनाव से पहले सियासी जोड़-तोड़ शुरू, RLSP ने UPA से नाता तोड़ा, मायावती के साथ तीसरा मोर्चा बनाएंगे 

सूत्रों के अनुसार, चिराग पासवान की अगुवाई वाली एलजेपी 42 सीटें चाहती है या फिर 32 सीटें, दो MLC और यूपी से एक राज्यसभा सीट दिए जाने की मांग रखी है. वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से फिलहाल 27 विधानसभा सीटों और दो एमएलसी सीटों की पेशकश की गई है. एलजेपी को बीजेपी के कोटे से सीटें दी जाएंगी. 

वीडियो: बिहार विधानसभा चुनाव: सीट बंटवारे को लेकर BJP और LJP में चर्चा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com