बिहार में सरकारी स्कूलों में छुट्टियों को लेकर जारी विवाद के बीच अब शिक्षा विभाग ने मंगलवार शाम सफ़ाई दी है. विभाग के अनुसार अवकाश कैलेंडर सामान्य और उर्दू स्कूलों के लिए अलग अलग हैं. सामान्य विद्यालयों में हिंदू पर्व और उर्दू स्कूलों में ईद और बक़रीद पर अतिरिक्त छुट्टियों का प्रावधान किया गया है.
सामान्य स्कूलों में अतिरिक्त पांच छुट्टियों का प्रावधान महाशिवरात्रि, वसंत पंचमी , जन्माष्टमी , रामनवमी और चित्रगुप्त पूजा पर किया गया है. वहीं, उर्दू विद्यालयों में ईद और बक़रीद पर तीन-तीन दिन की छुट्टी का प्रावधान है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
गौरतलब है कि सोमवार की शाम शिक्षा विभाग ने स्कूलों में छुट्टी के संबंध में अधिसूचना जारी की थी. नए कैलेंडर के मुताबिक, जन्माष्टमी, रक्षाबंधन, रामनवमी, शिवरात्रि, तीज, वसंत पंचमी के अवसरों पर छुट्टियों में कटौती की गई थी, जबकि ईद और बकरीद की छुट्टियां 3-3 दिन कर दी गई थी.
इस कैलेंडर के सामने आने के बाद बीजेपी ने नीतीश कुमार पर जमकर निसाना साधा था. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि हिंदू त्योहारों पर छुट्टियां कम कर दी गई हैं और मुस्लिम त्योहारों पर छुट्टियां बढ़ाई गई हैं. सिर्फ यही नहीं महात्मा गांधी पर बाबा साहेब अंबेडकर भारी पड़ते दिखे हैं. 2 अक्टूबर की छुट्टी कैंसिल करके अंबेडकर जयंती की छुट्टी दी गई है.
बीजेपी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने नीतीश सरकार को घेरा था. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने हिंदू विरोधी मानसिकता और हिंदुओं की भावनाओं को आघात करने वाला एक निर्णय लिया है. हिंदुओं को जितने पर्व थे, उन सभी त्योहारों की छुट्टियों को रद्द कर दिया और मुस्लिमों के पर्व की छुट्टियों को बढ़ा दिया गया. इसे हम कदापि स्वीकार नहीं करेंगे.
यह भी पढ़ें -
-- केंद्रीय मंत्रियों ने बचाव अभियान की सराहना की, कहा - अपनों की सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे
-- बाहर निकले 41 मजदूर सुरक्षित, अब उत्तराखंड की सुरंग ढहने के कारण का लगाया जा रहा पता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं