विज्ञापन
This Article is From Jan 03, 2019

बिहार: जान की भीख मांगता रहा काबुल, किसी का नहीं पसीजा दिल, भीड़ ने पशु चोरी के शक में पीट-पीटकर मार डाला

भीड़ द्वारा काबुल को मारे जाने का वीडियो भी वायरल हुआ है. इसमें काबुल भीड़ से जान की भीख मांग रहा है. लेकिन भीड़ में से किसी का भी दिल नहीं पसीजा.

Also Read in
बिहार: जान की भीख मांगता रहा काबुल, किसी का नहीं पसीजा दिल, भीड़ ने पशु चोरी के शक में पीट-पीटकर मार डाला
घटना के कई वीडियो वायरल हुए हैं.
  • पशु चोरी के शक में भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला
  • वीडियो वायरल होने पर पुलिस को मिली जानकारी
  • भीड़ से जान की भीख मांगता रहा काबुल
पटना:

बिहार (Bihar) के अररिया जिले में एक बुजर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है. अररिया (Araria) जिले के सिकटी थाना क्षेत्र के सिमरबनी गांव में शनिवार यह घटना हुई. जहां रात में करीब 300 लोगों की भीड़ ने पशु चोरी के शक में 55 साल के बुजुर्ग काबुल की पीट-पीटकर हत्या कर दी. पीड़ित काबुल पास के ही गांव का रहने वाला था. भीड़ द्वारा काबुल को मारे जाने का वीडियो भी वायरल हुआ है. इसमें काबुल भीड़ से जान की भीख मांग रहा है. लेकिन भीड़ में से किसी का भी दिल नहीं पसीजा. भीड़ उसे तब तक मारती रही, जब तक उसकी जान नहीं चली गई.

वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ उसके चेहरे पर डंडों से वार कर रही है और चोर कह रही है. हमलावरों का नेतृत्व कर रहा मुस्लिम मियां नाम का युवक हंसते हुए भीड़ को हमले के लिए उकसा रहा है. भीड़ ने बुजुर्ग की पैंट भी निकाल दी थी. वीडियो में कई हमलावरों के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं, लेकिन पुलिस ने उनमें से अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है. गांव के पूर्व प्रधान काबुल टूटी हुई आवाज में भीड़ को कह रहा है कि उसने पशु चोरी नहीं की है, लेकिन उसकी कोई बात नहीं सुनी गई. मुस्लिम मियां ने पहले भी काबुल के खिलाफ पशु चोरी का मामला दर्ज करवाया था. पुलिस को मामले की जानकारी दो दिन बाद तब मिली, जब वीडियो वायरल हो गए. 

सीतामढ़ी मॉब लिंचिंग: तेजस्वी का नीतीश पर निशाना- वोट के लिए बना रहे माहौल

अररिया के एसडीपीओ केपी सिंह कहा कि हमलावर पीड़ित के जानकार थे और ये सभी एक ही समुदाय से ताल्लुक रखने वाले थे. अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है.

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है, लोगों में गुस्सा है. साथ ही अररिया एसडीपीओ ने बताया कि घटना का वीडियो पुलिस को भी मिला है, पुलिस वीडियो की जांच कर रही है. पुलिस हर बिंदू से मामले की जांच कर रही है. साथ ही बताया कि मृतक काबुल अपराधी प्रवृति का था, उसके घर से पुलिस ने पिछले महीने ही नेपाल से लूटी हुई राइफल बरामद की थी.

बिहार में मॉब लिंचिंग की घटनाओं को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है.

 

बिहार में बुजुर्ग को चौक पर जिंदा जलाया, पुलिस कार्रवाई के लिए कर रही छठ पूजा बीतने का इंतजार

बता दें, हाल ही में बिहार के सीतामढ़ी में 82 वर्षीय बुजुर्ग की भीड़ द्वारा हत्या (मॉब लिंचिंग) करने का मामला सामने आया था. जिसको लेकर विपक्षी दलों ने नीतीश कुमार की सरकार को निशाने पर लिया था. सीतामढ़ी हिंसा में उन्मादी भीड़ ने पहले बुजुर्ग जैनुल अंसारी का गला रेता और उसके बाद चौक पर जिंदा जला दिया था. परिवार को इस घटना का पता तीन दिन बाद चल पाया. दरअसल, हिंसा के दौरान सीतामढ़ी में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी, लेकिन हत्या के तीन दिन बाद जब एक घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बहाल की गई तब जैनुल अंसारी के परिजनों को एक वायरल फोटो मिला, जो उनकी हत्या का था. प्रशासन के दबाव की वजह से जैनुल अंसारी के परिजनों को उनका शव पैतृक गांव से 75 किलोमीटर दूर मुज़फ़्फ़रपुर में दफ़नाना पड़ा था. 

VIDEO: बिहार के सीतामढ़ी में बुजुर्ग को जिंदा जलाया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
A Man Beaten To Death, Araria, Mob Lynching, Man Beaten To Death By Mob, Cattle Theft, Bihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com