विज्ञापन

पहले सूटकेस, अब बोरे में 4 कटी हुई लाशें... 2 दिन में बिना सिर मिले 6 शव; सीरियल किलिंग से कैमूर में खौफ!

अभी तक पूरी बॉडी नहीं मिली है, लेकिन लग रहा है कि 4 शव हैं. एक पुरुष और एक महिला के शव होने की पुष्टि हुई है, जबकि एक शव किसी छोटे बच्चे या बच्ची का है, जिसका सत्यापन होना बाकी है कि वह लड़की है या लड़का. एक और शव का सत्यापन किया जा रहा है.

पहले सूटकेस, अब बोरे में 4 कटी हुई लाशें... 2 दिन में बिना सिर मिले 6 शव; सीरियल किलिंग से कैमूर में खौफ!
कैमूर में 2 दिन में मिले 6 शव

बिहार के कैमूर जिले में एक के बाद एक सिर कटी हुई कई लाशें मिलने से हड़कंप मचा हुआ है. मंगलवार की देर रात एक बार फिर से सिर कटी हुई लाशें कई टुकड़ों में मिली हैं. जानकारी के मुताबिक, रामगढ़ थाना क्षेत्र के अभैदे गांव के पास बोरे में 4 शव टुकड़ों में कटे हुए मिले हैं. बड़ी बात है कि बोरे में जो शव मिले हैं, उनका सिर कटा हुआ है. इससे शव की पहचान भी नहीं हो सकी है. बीते 2 दिनों के भीतर सिर कटी हुई लाशें मिलने टुकड़ों मिलने की यह दूसरी घटना है. इससे पहले भी 2 सूटकेस में टुकड़ों में कटे हुए शव मिले थे, जिनके सिर गायब थे. फिलहाल पुलिस के सामने सिर कटी हुई लाशों की पहचान करना एक बड़ी चुनौती है. 

शव की पहचान करना मुश्किल

पुलिस के मुताबिक, बोरे में मिले कटे हुए शवों की स्थिति इतना खराब है कि महिला या पुरुष में पहचान करना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है. घटना की जानकारी मिलते ही कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला, एसडीपीओ प्रदीप कुमार समेत लगभग आधा दर्जन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है. एफएसएल और डीआईयू की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी रही.

मोहनिया एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि 10 मई को दुर्गावती नदी में दो अज्ञात शव के कुछ हिस्से बरामद हुए थे. अब रामगढ़ थाना क्षेत्र के अभैदे गांव के पास कर्मनाशा नगर किनारे बॉडी के कुछ हिस्से बरामद हुए हैं. पुलिस 10 मई को दुर्गावती नदी के किनारे में 2 सूटकेस में मिले शवों से जोड़कर इस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने आम लोगों और मीडिया से अपील की है कि अगर कहीं किसी के गायब होने की कंप्लेन हो या फिर कोई गायब हो तो इसके बारे में पुलिस को बताएं.

बोरे में एक महिला और एक पुरुष का शव  

पुलिस ने बताया कि अभी तक पूरी बॉडी नहीं मिली है, लेकिन लग रहा है कि 4 शव हैं. एक पुरुष और एक महिला के शव होने की पुष्टि हुई है, जबकि एक शव किसी छोटे बच्चे या बच्ची का है, जिसका सत्यापन होना बाकी है कि वह लड़की है या लड़का. एक और शव का सत्यापन किया जा रहा है. शव की स्थिति काफी बुरी है, ऐसे में पता नहीं चल पा रहा है. पोस्टमार्टम के होने के बाद स्थिति साफ हो पाएगी. अभी तक किसी भी शव का सिर बरामद नहीं हुआ है, उसके लिए पुलिस की टीम हर संभावित रास्ते की जांच की जा रही है.

बता दें कि इससे पहले 10 मई को रामगढ़ और मोहनिया थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर दुर्गावती नदी में तैरते शव के अंग मिले थे. उस समय 2 सूटकेस में शवों के अलग-अलग टुकड़े मिले, जिनके सिर गायब थे. पुलिस ने बताया कि साक्ष्य मिटाने और पहचान छुपाने के लिए शवों को बेरहमी से टुकड़ों काट दिया गया और फिर सूटकेस में रख दिया गया. 

यह भी पढे़ं-

2 सूटकेस में कटी लाश, नदी के किनारे पड़े अलग-अलग अंग; बिहार के कैमूर से दिल दहला देने वाली घटना

'तुम्हारी बहन अब जिंदा नहीं जाएगी', सास की धमकी के 48 घंटे बाद बहू की मौत, भाई ने फोन पर सुनी थी आखिरी चीख

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com