विज्ञापन

बिहार: स्‍कूल के क्‍लासरूम में पांच थैले में म‍िला मांस, गोमांस बताकर भड़के लोग; 5 श‍िक्षकों पर ग‍िरी गाज 

पुल‍िस संद‍िग्धों को ह‍िरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. श‍िक्षा व‍िभाग भी जांच कर रहा है. एसपी ने अफवाह पर ध्यान नहीं देने और शांति बनाए रखने की अपील की.

बिहार: स्‍कूल के क्‍लासरूम में पांच थैले में म‍िला मांस, गोमांस बताकर भड़के लोग; 5 श‍िक्षकों पर ग‍िरी गाज 
स्कूल मांस मिलने की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने हंगामा किया.

रोहतास में बुधवार सुबह एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है. एक सरकारी स्‍कूल के क्‍लासरूम से मांस म‍िला. ग्रामीणों ने गोमांस बताकर हंगामा किया, इससे तनाव की स्थिति बन गई. घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला. प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया. पांच श‍िक्षकों को न‍िलंब‍ित कर द‍िया गया है. 

थैल‍ियों में रखे थे मांस 

राजपुर प्रखंड के रामूडीह स्थित उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय बुधवार सुबह खुला, तो क्लासरूम के अंदर काले रंग की चार प्लास्टिक की थैलियों में भारी मात्रा में संदिग्ध मांस बरामद हुआ. ये बात आसपास के क्षेत्रों में आग की तरह फैल गई. थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्यालय परिसर में इकट्ठा हो गए और नारेबाजी करने लगे.

शिक्षकों पर गंभीर आरोप 

घटना से नाराज ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर में जमकर हंगामा किया, और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की. ग्रामीणों ने विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अख्तर अली समेत 5 शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगाए. हालांकि, प्रशासन ने इन आरोपों की पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है. 

भारी पुलिस बल तैनात

सूचना पर विक्रमगंज के एसडीएम प्रभात कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आसपास के कई थानों की पुलिस को भी बुलाया गया. प्रशासन ने भीड़ को शांत कराया. एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी, और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. विद्यालय परिसर में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है. 

Latest and Breaking News on NDTV

संदिग्धों से पूछताछ जारी

रोहतास के पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण वरीष्ठ अधिकारियों और एफएसएल टीम द्वारा किया गया है. बरामद सामग्री को जब्त कर जांच के लिए भेजा गया है. 

पांच शिक्षक निलंबित, नई प्रतिनियुक्ति

घटना के बाद शिक्षा विभाग ने विद्यालय के पांच शिक्षकों को निलंबित कर दिया है. निलंबित शिक्षकों में प्रभारी प्रधानाध्यापक अख्तर अली समेत अन्य शिक्षक शामिल हैं. जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने बताया कि विद्यालय में तत्काल प्रभाव से नए शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है. साथ ही मध्यान्ह भोजन व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए तीन रसोइयों को भी तैनात किया गया है. 

जांच के बाद सामने आएगा सच 

फिलहाल प्रशासन के अनुसार स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. एहतियात के तौर पर पुलिस बल की तैनाती जारी है और पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी. 

यह भी पढ़ें: जंग खत्म होने के 6 महीने बाद भी क्यों नहीं खुल पाएगा होर्मुज? अमेरिकी खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट आई बाहर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com