विज्ञापन
This Article is From Jul 02, 2017

बिहार के जहानाबाद में बैंक के कैशवैन से 22.13 लाख रुपये की लूट

नगर थाना के प्रभारी ए.के. पाल ने बताया कि भागने के क्रम में लुटेरों ने गनमैन से बंदूक भी लूट ली थी, जिसे बाद में घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर बरामद कर लिया गया.

बिहार के जहानाबाद में बैंक के कैशवैन से 22.13 लाख रुपये की लूट
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद जिले के नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को हथियारबंद लुटेरे एक निजी बैंक के कैशवैन से 22.13 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. पुलिस के अनुसार, जिला मुख्यालय स्थित नया टोला मुहल्ले के रेलवे लाइन के समीप हथियारबंद लुटेरों ने कैशवैन के गनमैन बिरेंद्र शर्मा को हथियार का भय दिखाकर उन्हें अपने कब्जे में ले लिया और फिर वैन में रखे एक बक्से से 22.13 लाख रुपये लेकर फरार हो गए.

नगर थाना के प्रभारी ए.के. पाल ने बताया कि भागने के क्रम में लुटेरों ने गनमैन से बंदूक भी लूट ली थी, जिसे बाद में घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर बरामद कर लिया गया. उन्होंने कहा कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लुटेरों की कुल संख्या छह थी, जो तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए थे. पाल ने कहा कि मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है तथा लुटरों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र की नाकेबंदी कर अभियान चलाया जा रहा है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Armed Criminals, Rs 22.32 Lakh Looted, Cash Van Robbed, Bihar, Jehanabad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com