विज्ञापन

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद जदयू विधायक दल की बैठक आज, नए नेता के नाम पर मंथन

बैठक की अध्यक्षता जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार करेंगे. इस दौरान विधानमंडल दल के नेता और उपनेता का चुनाव किया जाएगा.

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद जदयू विधायक दल की बैठक आज, नए नेता के नाम पर मंथन
बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार.

नीतीश कुमार के बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद जनता दल (यूनाइटेड) में नए नेता के चयन के लिए पार्टी विधायक दल की बैठक सोमवार को होने जा रही है. पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों के अनुसार, बैठक पटना स्थित 1, अणे मार्ग पर नीतीश कुमार के सरकारी आवास में आयोजित की जाएगी जिसमें जद(यू) के सभी विधायक और विधान परिषद सदस्य शामिल होंगे.

नए नेता के नामों पर मंथन 

सूत्रों के मुताबिक, नए नेता के लिए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी समेत कुछ नामों पर मंथन हो रहा है. हालांकि, अंतिम फैसला विधायक दल की बैठक में ही लिया जाएगा.

जद(यू) की भावी रणनीति महत्वपूर्ण 

राजनीतिक विश्लेषक अरुण कुमार पांडे के अनुसार, बिहार की बदली हुई परिस्थितियों में यह बैठक जद(यू) की भावी रणनीति तय करने के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में जद(यू) अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार में सहयोगी दल की भूमिका निभाएगी.

यह भी पढ़ें: लड़कियों से गंदी हरकत करता, फिर धर्म बदलने का डालता था दबाव; NGO की आड़ में अश्लील खेल खेलने वाला पकड़ा गया

लेखक के बारे में
img
आईएएनएस
News agency
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, JDU, Nitish Kumar, JDU  legislative Party Meeting Today, Party New Leader, Deputy CM Vijay Kumar Chaudhary
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com