देश भर में प्याज के दाम क्या बढ़े कि चोरों की नजर भी अब प्याज पर रहने लगी है. बिहार के पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक प्याज गोदाम से करीब 300 बोरी प्याज चुरा ली और फरार हो गए. चोरी गई प्याज की कीमत करीब आठ लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक, पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में शनिवार रात सोनारू-रालपुर मार्ग के किनारे प्याज गोदाम से करीब आठ लाख रुपये मूल्य की लगभग 325 बोरी प्याज शातिरों ने चुरा ली. गोदाम मालिक ने अज्ञात लोगों के खिलाफ फतुहा थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्राथमिकी में प्याज व्यवसायी और कोल्हर गांव निवासी धीरज कुमार ने कहा है कि सोनारु इलाके में प्याज गोदाम है. रोज की तरह शनिवार रात काम खत्म होने के बाद गोदाम में ताला लगाकर सभी चले गए. रविवार सुबह आसपास में रहने वालों ने सूचना दी कि गोदाम का ताला टूटा हुआ है. जानकारी पर धीरज व अन्य लोग पहुंचे तो देखा की प्याज की कई बोरियां गायब थीं और आलमारी का ताला टूटा था.
दिल्ली-एनसीआर में प्याज की कीमत 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंची, नवंबर तक दाम नीचे आने के आसार नहीं
फतुहा के थाना प्रभारी मनीष कुमार ने सोमवार को आईएएनएस को बताया, "पूरे मामले की जांच की जा रही है. तीन सौ से अधिक बोरी प्याज ले जाने के लिए शातिरों ने जरूर ट्रक का इस्तेमाल किया होगा, पर किसी को कानों कान खबर तक नहीं लगी हो, ऐसा संभव नहीं है." उन्होंने कहा कि गोदाम में रखे प्याज का बीमा भी करवाया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद ही मामले की सही जानकारी का पता चल सकेगा.
दिल्ली-एनसीआर में 60-70 रुपये किलो पहुंचा प्याज
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं