विज्ञापन

छठ पर छाया टुनटुन यादव का 'बम फोड़तिया' गाना, हाथ में लेकर गोला बम फोड़ती प्रभा राज ने लूट ली महफिल

टुनटुन यादव बम फोड़तिया सॉन्ग: टुनटुन यादव की आवाज में छठ पूजा की रौनक, फुलझड़ी से गोला बम फोड़ती प्रभा राज, महापर्व पर छठ गीत का धमाल.

छठ पर छाया टुनटुन यादव का 'बम फोड़तिया' गाना, हाथ में लेकर गोला बम फोड़ती प्रभा राज ने लूट ली महफिल
Tuntun Yadav Bam Fodatiya Song: टुनटुन यादव का 'बम फोड़तीया' सॉन्ग, महापर्व छठ पर मचा रहा धमाल
youtube
नई दिल्ली:

Tuntun Yadav Bam Fodatiya Chhath Song: छठ पूजा का त्योहार आते ही भोजपुरी संगीत की दुनिया में छठ गीतों (Chhath Song) की धूम शुरू हो जाती है. लोक आस्था, परंपरा और त्योहार की खुशियों से जुड़े ये गीत छठ के माहौल को खास बना देते हैं. इसी बीच भोजपुरी गायक टुनटुन यादव (TunTun Yadav) और गायिका प्रभा राज का छठ गीत 'बम फोड़तीया (Bam Fodatiya)' भी चर्चा में है. गीत की मधुर धुन, ठेठ भोजपुरी अंदाज और छठ की आस्था को जोड़ते हुए टुनटुन यादव ने अपनी आवाज से श्रोताओं को बांध लिया है. तभी तो दो साल से इस गाने का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है. यही नहीं, कल्पनी पटवारी, शारदा सिन्हा, खेसारी लाल यादव, निरहुआ और पवन सिंह जैसे दिग्गजों के छठ गीतों के बीच टुनटुन यादव भी अपना सिक्का जमाए हुए हैं.

यह भी पढ़ें: Chhath Geet Humahi Uthawatani Daura: छठ पर घर नहीं आया बेटा तो मां ने खुद उठाया दउरा, दिल छू लेगा भोजपुरी छठ गीत 'हमहीं उठावतानी दउरा'

टुनटुन यादव और प्रभा राज का छठ गीत

भोजपुरी गीत 'बम फोड़तीया' को टुनटुन यादव और प्रभा राज ने गाया है. गाने के बोल सुनील सागर ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत आर्या शर्मा ने तैयार किया है. छठ पूजा के मौके पर भोजपुरी संगीत की अपनी खास पहचान रही है. ऐसे में त्योहार से जुड़े गीतों के जरिए कलाकार छठ की परंपरा और उत्साह को संगीत के माध्यम से सामने लाते हैं. ‘बम फोड़तीया' भी इसी छठ गीतों की कड़ी का हिस्सा है. इसका वीडियो टुनटुन यादव के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है. इस भोजपुरी छठ गीत के कंपोजर जयकुमार यादव हैं. वीडियो निर्देशन धर्मेंद्र यादव ने संभाला है. वैसे टुनटुन यादव बिहार-उत्तर प्रदेश के उन गायकों में से हैं, जो हर साल छठ के मौके पर कई गीत रिलीज करते हैं.

यूट्यूब पर व्यूज और कमेंट्स का हाल

'बम फोड़तीया' भोजपुरी छठ गीत 3 नवंबर 2024 को रिलीज हुआ था. वीडियो को अब तक करीब 19.3 लाख व्यूज मिल चुके हैं और 21 हजार से ज्यादा लाइक्स आए हैं. कमेंट सेक्शन में फैंस की प्रतिक्रियाएं बेहद गर्मजोशी भरी हैं. ज्यादातर लोग छठ पूजा की शुभकामनाएं देते नजर आए. कुछ यूजर्स ने पूछा कि किसके घर में इस बार छठ हो रहा है, तो कुछ ने यादव ब्रांड का जिक्र करते हुए और गीत निकालने की मांग की. कमेंट्स में बवाल, गजब और हार्ट इमोजी की भरमार है. टुनटुन यादव के गीत अक्सर यादव समुदाय और छठ व्रतियों दोनों के बीच लोकप्रिय होते हैं.

टुनटुन यादव बम फोड़तिया छठ गीत

छठ गीतों से सजता है त्योहार का माहौल

छठ पूजा बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित कई क्षेत्रों में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाती है. इस पर्व में सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है. घाटों पर पूजा, लोकगीत और पारंपरिक संगीत त्योहार की पहचान हैं. भोजपुरी छठ गीत इस परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम भी बनते हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com