नई भोजपुरी फिल्म का अगर आप इंतजार कर रहे हैं तो आम्रपाली दुबे की अपकमिंग फिल्म रोजा का ट्रेलर जरुर देख लें. आम्रपाली दुबे, जो इन दिनों चर्चा में हैं और बिग बॉस के घर में अपनी मौजूदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. उनकी आगामी भोजपुरी फिल्म ‘रोजा' का दमदार ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है. बी4यू भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी 4 मिनट 54 सेकंड का यह ट्रेलर एक ऐसी महिला की संघर्षपूर्ण कहानी की झलक दिखाता है, जिसे अपने नवजात बच्चे के साथ घर से बाहर निकाल दिया जाता है.
आम्रपाली दुबे की नई भोजपुरी फिल्म
ट्रेलर में आम्रपाली दुबे एक मुस्लिम महिला की भूमिका में नजर आ रही हैं. उनके किरदार का दर्द, संघर्ष और विपरीत परिस्थितियों से लड़ने का साहस कहानी को भावनात्मक आधार देता है. फिल्म की कहानी समाज की उन महिलाओं की पीड़ा को सामने लाने का प्रयास करती है, जिन्हें कमजोर समझकर अपने ही लोगों या प्रभावशाली व्यक्तियों के अत्याचार का सामना करना पड़ता है. ट्रेलर से संकेत मिलता है कि ‘रोजा' केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं, बल्कि सामाजिक संवेदनशीलता और महिला सम्मान जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को भी उठाती है.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
रोजा के बारे में
फिल्म का निर्देशन इश्तियाक शैख बंटी ने किया है, जबकि निर्माता अमित सिंह चौहान हैं. फिल्म की कहानी शकील नियाजी ने लिखी है. आम्रपाली दुबे के किरदार और फिल्म की विषयवस्तु को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ने की उम्मीद है. फिल्म के ट्रेलर को लेकर निर्देशक इश्तियाक शैख बंटी ने बताया कि ‘रोजा' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि समाज की उन महिलाओं की पीड़ा और संघर्ष को सामने लाने की कोशिश है, जिन्हें कमजोर समझकर प्रताड़ित किया जाता है. हमारी कोशिश है कि फिल्म के माध्यम से दर्शकों तक एक संवेदनशील और प्रभावशाली संदेश पहुंचे. आम्रपाली दुबे ने रोजा के किरदार को पूरी संजीदगी के साथ निभाया है. हमें उम्मीद है कि फिल्म की कहानी दर्शकों के दिलों को छुएगी और उन्हें महिलाओं के सम्मान, अधिकार तथा सामाजिक जिम्मेदारी के बारे में सोचने के लिए प्रेरित करेगी.
आपको बता दें कि भोजपुरी फिल्म ‘रोजा' में आम्रपाली दुबे, आज़म शैख, ज्योति मिश्रा, अमित शुक्ला, अयाज़ खान, जे. नीलम, विद्या सिंह, संतोष श्रीवास्तव, अनु ओझा, उल्हास कुड़वा, स्लेशा मिश्रा, नीलम पांडेय, ससिस्टा रॉय और स्वस्तिका राय मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म का संगीत ओम झा ने तैयार किया है, जबकि गीतों को नवाब आरज़ू, प्यारे लाल यादव, अमजद और मोहम्मद हसनैन ने लिखा है. फिल्म के गीतों को कल्पना पटवारी, ओम झा, आलोक कुमार, प्रियंका सिंह, जितेश शंकर, स्निग्धा सरकार और सारेगामापा विजेता अपूर्व सुजीत गौतम ने अपनी आवाज दी है. फिल्म के एडिटर प्रीतम नाइक, छायांकन निर्देशक डी. के. शर्मा, कोरियोग्राफर सोनू प्रीतम और एसोसिएट डायरेक्टर दिलीप के. रावत हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं