अंजना सिंह भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस हैं, जो कुश्ती, चटोरी बहू 2, दक्षिण भारतीय बहू, बेलन वाली बहू और हिटलर सासू मां जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं. वहीं अब 2026 में वह अपनी नई फिल्म लेडी बॉक्सर लेकर आ रही हैं. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसमें वह बॉक्सर बहू बनकर समाज से टक्कर लेती हुईं नजर आ रही हैं. इस दौरान उसे कई परेशानियों से गुजरते हुए देखा जा सकता है. वहीं बहू से बॉक्सर बनने के सफर की झलक ट्रेलर में देखने को मिल रही है. इस फिल्म के ट्रेलर पर लोग रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं.
अंजना सिंह की लेडी बॉक्सर का ट्रेलर रिलीज
अंजना सिंह की फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2026 में आजमगढ़ में पूरी हो गई थी, जिसके बाद हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है. इसमें अंजना सिंह एक महिला बॉक्सर की भूमिका में नजर आ रही हैं, जिसमें वह मेहनत, संघर्ष, परिवार और समाज की चुनौतियों के बीच बॉक्सिंग रिंग में अपनी जगह बनाती हुई दिख रही है.
लेडी बॉक्सर के बारे में
लीड रोल में अंजना सिंह हैं. जबकि अन्य कलाकारों में देव सिंह, अयाज खान, भूपेंद्र सिंह, अनूप अरोरा, अनीता रावत, कंचन मिश्रा, शनि शर्मा, अनु ओझा और विद्या सिंह हैं. लेडी बॉक्सर का निर्देशन संतोष जोशी ने किया है. कहानी सत्येंद्र सिंह ने लिखी है. कॉन्सेप्ट संदीप सिंह का है और निर्माता संदीप सिंह और अथर्व सिंह हैं. फिल्म का संगीत साजन मिश्रा ने दिया है. वहीं गीत प्यारेलाल यादव और मनोज ने लिखे हैं.
ये भी पढे़ं- श्रेया घोषाल और उदित नारायण का भोजपुरी गाना, 20 साल पहले रवि किशन ने की थी नगमा के माथे की बिंदिया की तारीफ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं