विज्ञापन

लाल साड़ी, लाल चूड़ी, हरी चुनरी से सजी करिश्मा कपूर, सलमान खान संग किया रोमांस, करवाचौथ के 30 साल पुराने गाने को उदित नारायण- अलका याग्निक ने बनाया कल्ट 

30 साल पुराना करवा चौथ का गाना, जिसमें सलमान खान और करिश्मा कपूर का रोमांस देखने को मिला था. वहीं उनकी आवाज बने थे उदित नारायण और अल्का याग्निक. 

लाल साड़ी, लाल चूड़ी, हरी चुनरी से सजी करिश्मा कपूर, सलमान खान संग किया रोमांस, करवाचौथ के 30 साल पुराने गाने को उदित नारायण- अलका याग्निक ने बनाया कल्ट 
30 साल पुराना उदित नारायण और अलका याग्निक का करवाचौथ का गाना, करिश्मा-सलमान ने दिखाया रोमांस
YouTube

करवा चौथ का त्यौहार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा. जब सुहागिन निर्जल व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखेगी. हाथ में मेहंदी लगाए और लाल साड़ी पहने हाथ में थाल लिए चांद का इंतजार करेगी. इस खास पर्व को टीवी सीरियल और फिल्मों में बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है. इन्हीं में से एक 30 साल पुराना गाना भी है, जिसमें करिश्मा कपूर और सलमान खान नजर आ रहे हैं. दोनों की कैमेस्ट्री पर उदित नारायण और अलका याग्निक की आवाज ने चार चांद लगाया है. इस गाने को आज भी फैंस खूब प्यार से सुनते हैं और सलमान-करिश्मा की कैमेस्ट्री की तारीफ करते हैं. 

उदित-अलका का करवा चौथ का गाना 

उदित नारायण और अलका याग्निक की आवाज से सजे जिस 30 साल पुराने गाने के बारे में बात कर रहे हैं उसके बोल है...

ओढ़ सुहागन का जोड़ा, थाल सजाए 
हाथो में बिंदिया लगाए माथे पे 
मेहंदी रचाई,  पाव में आस लगाए नैना बिछाए
बैठे हैं कब से रहो में आ
जाना आ जान डर लग ना
आ जाना आ जान डर लगा ना

सजन घर आना सजन घर आना
सजन घर आना सजन घर आना
आज तो तेरे मेरे मिलन की रात है
छुआ है छुआ है देख चांदनी के भी
चांद साथ है साथ है साथ है हाय
सजन घर आना सजन घर आना

ये भी पढ़ें- सुहागिन ही नहीं अनमैरिड भी कर रही हैं करवाचौथ के 25 साल पुराने गाने पर डांस, सास और पति के प्यार को अलका, उदित, कविता, अमित, सोनू की आवाज में पिरोया

करिश्मा कपूर और सलमान खान पर फिल्माया गया रोमांटिक गाना

सलमान खान और करिश्मा कपूर का ये गाना 1996 में आई फिल्म जीत का है, जो रोमांटिक एक्शन फिल्म है. इसमें सलमान और करिश्मा के अलावा तब्बू, सनी देओल और अमरीश पुरी अहम किरदार में नजर आए थे. फिल्म का गाना सजन घर आना गाना करवाचौथ के सीन पर फिल्माया गया है, जिसमें करिश्मा कपूर का किरदार काजल अपने पति राजू यानी सलमान खान के लिए करवाचौथ का व्रत रखती है और उसका इंतजार करती है. 

जीत फिल्म के 7 गाने 

जीत फिल्म के गाने नदीम श्रवण ने कंपोज किए थे, जिसके लिरिक्स समीर ने लिखे थे. खास बात यह है कि इस फिल्म का एक गाना दिल क्या करे साहिब, नुसरत फतेह अली खान के ओरिजनल सॉन्ग दिल पे जख्म खाते हैं पर बेस्ड है, जिसे 2026 में ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर में इस्तेमाल किया गया था. इसके अलावा फिल्म में 7 गाने इस प्रकार हैं.

तू धरती पे चाहे (कुमार सानू और अलका याग्निक)
यारा ओ यारा (विनोद राठौड़ और अलका याग्निक)
सांसों का चलना (उदित नारायण और अलका याग्निक)
अभी सांस लेने की फुरसत नहीं है (सोनू निगम और अलका याग्निक)
दिल का क्या करें साहिब (कविता कृष्णमूर्ति)
वादों से नहीं (कुमार सानू और साधना सरगम)
सजन घर आना (उदित नारायण और अलका याग्निक) 

ये भी पढ़ें- अयोध्या नहीं अवध में आएंगे श्रीराम, रामायण के अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया की फिल्म का पहला गाना, कैलाश खेर की रुहानी आवाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karisma Kapoor, Salman Khan, Jeet, Hindi Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com