Bhojpuri Holi Song 2022: पवन सिंह ने स्मृति सिन्हा के साथ मचाया होली का हुड़दंग, 'व्हाइट व्हाइट लहंगा' से मचाई धूम

Bhojpuri Holi Song 2022: होली से पहले ही भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) में त्योहार का हुड़दंग शुरू हो जाता है. खेसारी लाल यादव, निरहुआ और पवन सिंह (Pawan Singh) लगातार होली गीत लेकर आ रहे हैं.

Bhojpuri Holi Song 2022: पवन सिंह ने स्मृति सिन्हा के साथ मचाया होली का हुड़दंग, 'व्हाइट व्हाइट लहंगा' से मचाई धूम

Bhojpuri Holi Song: भोजपुरी सिंगर पवन का नया होली गीत

खास बातें

  • पवन सिंह का नया सॉन्ग रिलीज
  • स्मृति सिन्हा भी साथ में आईं नजर
  • पवन सिंह ने रिलीज किया है होली गीत
नई दिल्ली :

होली से पहले ही भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) में त्योहार का हुड़दंग शुरू हो जाता है. खेसारी लाल यादव, निरहुआ और पवन सिंह (Pawan Singh) लगातार होली गीत लेकर आ रहे हैं. अब पवन सिंह ने अपना लेटेस्ट होली सॉन्ग (Bhojpuri Holi Song 2022) 'व्हाइट व्हाइट लहंगा (White White Lahanga)' रिलीज किया है. इस गाने के यूट्यूब पर रिलीज होते ही इसे एक दिन में 50 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस तरह पवन सिंह ने अपने भोजपुरी सॉन्ग से धूम मचाकर रख दी है. 

पवन सिंह का होली गीत

भोजपुरी गाना (Bhojpuri Gana) 'व्हाइट व्हाइट लहंगा' में लंबे समय बाद लोकप्रिय अभिनेत्री स्मृति सिन्हा भी नजर आई हैं. होली पर पवन सिंह के गाने का इंतजार उनके करोड़ों फैन्स को बेसब्री से होता है. लेकिन पवन सिंह फैन्स के लिए जोरदार भोजपुरी गीत लाते हैं, जो उनके फैन्स को तो पसंद आते ही हैं. उनके साथ ही यूट्यूब पर भी जमकर धूम मचाते हैं. 

भोजपुरी होली गीत

भोजपुरी होली गीत (Bhojpuri Holi Geet) 'व्हाइट व्हाइट लहंगा' में पवन सिंह और प्रियंका सिंह की आवाज एक बार फिर से संगीत की अद्भुत अनुभूति दे रही है. इस गाने के गीतकार अजय बचन और संगीतकार छोटू राउत हैं. इस गाने को लेकर फैन्स के खूब कमेंट्स भी आ रहे हैं. यही नहीं, दोनों की डांस केमेस्ट्री को भी दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

आईटीए अवॉर्ड्स में आलिया, रणवीर सिंह के साथ कई सेलेब्‍स आए नजर