विज्ञापन

अक्षरा सिंह के 'लखनऊआ' ने उड़ाया गर्दा, यूट्यूब पर 7 दिन में 24 लाख के पार, पवन सिंह को करारा जवाब

Akshara Singh Lucknowa Me Song: भोजपुरी सिनमा में टैलेंट की पावरहाउस अक्षरा सिंह का गाना 'लखनऊआ' यूट्यूब पर गर्दा उड़ा रहा है. 7 दिन में 24 मिलियन पर और कैसे दिया पवन सिंह को करारा जवाब.

अक्षरा सिंह के 'लखनऊआ' ने उड़ाया गर्दा, यूट्यूब पर 7 दिन में 24 लाख के पार, पवन सिंह को करारा जवाब
Akshara Singh Lucknowa Song: अक्षरा सिंह के लखनऊआ सॉन्ग ने यूट्यूब पर मचाई धूम
youtube
नई दिल्ली:

Akshara Singh Lucknowa Me Bhojpuri Song: भोजपुरी मनोरंजन जगत में अक्षरा सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनका गाना 'लखनऊआ' है, जिसके जरिए उन्होंने एक तीर से कई निशाने साधे हैं. दिलचस्प यह है कि अक्षरा ने न तो किसी विवाद पर खुलकर कुछ कहा और न ही किसी सवाल का जवाब देकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की, लेकिन अपने गाने और लोकप्रियता के जरिए उन्होंने बहुत कुछ कहने की कोशिश जरूर की है. 'लखनऊआ' को रिलीज हुए सात दिन हुए हैं लेकिन ये यूट्यूब ट्रेंडिंग में शामिल हो चुका है और इसने 24 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं. 'लखनऊआ' को अक्षरा सिंह ने गाया है जबकि विष्णु विशेष ने इसके बोल लिखे हैं. म्यूजिक अंजनी सिंह का है और इसके डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल हैं.

यह भी पढ़ें: भोजपुरी फिल्म ‘हे छठी मईया हमार मनसा पुरइह 2' का ट्रेलर रिलीज, छठी मईया की भक्ति में डूबे परिवार की इमोशनल कहानी

यह पूरा मामला उस समय और दिलचस्प हो गया, जब पावर स्टार पवन सिंह ने सार्वजनिक रूप से अपने माता-पिता और अक्षरा सिंह से माफी मांगी. पवन सिंह की इस सार्वजनिक माफी के बाद भोजपुरी जगत में एक बार फिर पुराने विवाद और दोनों कलाकारों के रिश्तों को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं. सभी की निगाहें इस बात पर थीं कि अक्षरा सिंह इस पर क्या प्रतिक्रिया देंगी. लेकिन अक्षरा ने न तो पवन सिंह को माफ करने की कोई सार्वजनिक घोषणा की और न ही इस मुद्दे पर पूछे गए सवालों का कोई जवाब दिया. अक्षरा की इस खामोशी को उनकी अपनी पसंद और निजी निर्णय के रूप में देखा जा रहा है. उन्होंने विवाद को आगे बढ़ाने के बजाय अपने काम को प्राथमिकता दी.

'लखनऊआ' से पवन सिंह के फैन्स तक पहुंचीं अक्षरा

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि अक्षरा सिंह ने अपने गाने 'लखनऊआ' के जरिए पवन सिंह के प्रशंसकों के बीच भी अपनी जगह बनाने की कोशिश की है. भोजपुरी संगीत की दुनिया में पवन सिंह की बड़ी फैन फॉलोइंग है. ऐसे में उनके प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना अक्षरा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा सकता है.

अक्षरा ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि कलाकार की लोकप्रियता किसी एक रिश्ते, विवाद या दूसरे कलाकार के नाम की मोहताज नहीं होती. उनका अपना दर्शक वर्ग है और उनकी अपनी पहचान है. जो लोग कभी उन्हें पवन सिंह के साथ जोड़कर देखते थे, उनके सामने भी अक्षरा ने अपनी स्वतंत्र पहचान का पक्ष मजबूती से रखा है.

अक्षरा सिंह का लखनऊवा भोजपुरी सॉन्ग

खामोशी भी कभी-कभी बहुत कुछ कह जाती है

अक्षरा सिंह की खासियत यही रही है कि विवादों के बीच भी वह अपने काम और प्रशंसकों के साथ जुड़ाव को महत्व देती नजर आती हैं. पवन सिंह की सार्वजनिक माफी पर उनकी चुप्पी और दूसरी ओर ‘लखनऊआ' के जरिए अपनी मौजूदगी दर्ज कराना, दोनों घटनाक्रमों ने उन्हें चर्चा के केंद्र में ला दिया है. 

अब सवाल यह नहीं है कि अक्षरा सिंह किसे माफ करती हैं और किसे नहीं, बल्कि सवाल यह है कि क्या उन्होंने अपनी लोकप्रियता और मेहनत के दम पर भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक ऐसी पहचान बना ली है, जिसे किसी दूसरे कलाकार के नाम से परिभाषित करने की जरूरत नहीं है? फिलहाल इतना जरूर कहा जा सकता है कि अक्षरा सिंह ने विवाद का जवाब विवाद से नहीं, बल्कि अपने अंदाज और अपने काम से देने की कोशिश की है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshara Singh, Bhojpuri New Song 2026, Bhojpuri Cinema, Pawan Singh, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com