लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों शुरू हो गई है. जहां शॉपिंग शुरू हो गई है तो वहीं भोजपुरी संगीत जगत में भक्ति और श्रद्धा से सराबोर नए छठ गीत आने शुरू हो गए हैं. इसी बीच छठ पर्व से पहले गीत ‘छठी मईया बिनती हमार' रिलीज हो गया है. म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के बैनर तले रिलीज इस गीत को मशहूर गायिका प्रियंका सिंह ने अपनी मधुर आवाज दी है, जबकि अभिनेत्री माही श्रीवास्तव ने अपने भावपूर्ण अभिनय से गीत को जीवंत बनाया है. इसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं. ‘छठी मईया बिनती हमार' में छठ व्रत की पवित्रता, सूर्य देव की उपासना और छठी मईया के प्रति अटूट विश्वास को खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया है. गीत में एक भक्त अपने परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी उम्र, घर में खुशहाली और जीवन में सुख-शांति के लिए छठी मईया से विनती करता नजर आता है. घाट पर अर्घ्य देने की तैयारी, व्रतियों की आस्था और छठ के पारंपरिक रीति-रिवाज गीत के भाव को और गहरा बनाते हैं.
माही श्रीवास्तव ने कही ये बात
माही श्रीवास्तव ने कहा, "छठी मईया का यह गीत मेरे लिए सिर्फ एक म्यूजिक वीडियो नहीं, बल्कि आस्था और भावनाओं से जुड़ा अनुभव है. छठ पर्व में व्रत करने वाली महिलाओं की श्रद्धा, उनका समर्पण और परिवार के लिए उनकी प्रार्थना मन को छू जाती है. इस गीत की शूटिंग के दौरान मैंने कोशिश की कि अपने अभिनय के माध्यम से एक छठ व्रती की भावनाओं और मां के प्रति उसकी भक्ति को सच्चाई के साथ पर्दे पर उतार सकूं."
प्रियंका सिंह ने बताया सौभाग्य
भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह ने कहा, "छठी मईया के गीत गाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है. छठ पर्व से हर भोजपुरी परिवार की गहरी भावनाएं जुड़ी हुई हैं. इस गीत को गाते समय मैंने महसूस किया कि इसमें एक बेटी, एक मां और एक भक्त की प्रार्थना समाई हुई है. मेरी कामना है कि छठी मईया सभी के परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखें और श्रोताओं को मेरी आवाज में यह भजन पसंद आए."
गीत के संगीतकार आर्या शर्मा और सोनू शर्मा हैं, जबकि इसके बोल सोनू शर्मा ने लिखे हैं. संगीत संयोजन सत्यम सिंह ने किया है. वीडियो का निर्देशन गोल्डी जायसवाल ने किया है. डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता और डीआई रोहित सिंह हैं. प्रोडक्शन की जिम्मेदारी पंकज सोनी ने संभाली है. छठ पर्व के अवसर पर रिलीज हुआ यह गीत भोजपुरी लोक संस्कृति और भक्ति संगीत की परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास है. ‘छठी मईया बिनती हमार' अब वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं